आगरालीक्स ..(Agra News 1st August )आगरा में बारिश के बाद शहर से लेकर देहात तक कई इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप है, शिवहरे कॉलोनी, सिकंदरा में 34 घंटे से बिजली न आने की शिकायत संतोष यादव ने की है। बिजली न आने से लोग परेशान हैं, गर्मी और उमस में बुरा हाल है, पानी की भी समस्या हो रही है।
आगरा में मानसून की लगातार बारिश से सडकों से लेकर घर और दुकान में पानी भर गया है तो कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। कैलाश मंदिर मोड स्थित शिवहरे कॉलोनी निवासी संतोष यादव का कहना है कि उनकी कॉलोनी में पिछले 34 घंटे से बिजली नहीं आई है। शिकायत करने के बाद भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हुई है, इससे कॉलोनी के लोग परेशान हैं।