Tuesday , 21 April 2026
Home अलीगढ़ लीक्स Need to traind teachers in computational techniques: Arshad # aligarh
अलीगढ़ लीक्सएजुकेशनटॉप न्यूज़

Need to traind teachers in computational techniques: Arshad # aligarh

105

अलीगढ़लीक्स… ( 3 August ) । एएमयू पॉलिटेक्निक के मैकेनिकल इंजीनियरिंग अनुभाग द्वारा इंजीनियरिंग में कम्प्यूटेशनल तकनीक विषय पर पांच दिवसीय अटल एआईसीटीई प्रायोजित ऑनलाइन फैकल्टी डेवेलपमेंट कार्यक्रम एफडीपी आयोजित किया गया।

एएमयू में कम्प्यूटेशनल तकनीकों पर आनलाइन एफडीपी

इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रो परवेज मुस्ताजाब डीन इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी संकाय तथा प्रोफेसर अरशद उमर प्रिंसिपल यूनिवर्सिटी पॉलिटेक्निक ने उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता की।

प्रोफेसर परवेज मुस्ताजाब ने अपने संबोधन में इंजीनियरिंग क्षेत्र में भारत सरकार के प्रयासों और विभिन्न कम्प्यूटेशनल तकनीकों में शिक्षको को प्रशिक्षित करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

प्रोफेसर अरशद उमर ने विभिन्न जटिल इंजीनियरिंग समस्याओं के प्रभावी और कुशलता से समाधान खोजने के लिए कम्प्यूटेशनल तकनीकों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने प्रतिभागियों को इन तकनीकों को विभिन्न डोमेन में लागू करने और नवीन समाधान और खोजों को विकसित करने के लिए भी प्रोत्साहित किया।

एफडीपी के समन्वयक डा. सैयद इमरान शफीक ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया और इंजीनियरिंग में कम्प्यूटेशनल तकनीकों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि देश भर से एआईसीटीई से मान्यता प्राप्त संस्थानों के करीब 150 शिक्षक रिसर्च स्कॉलर और पीजी छात्र एफडीपी में भाग ले रहे हैं। भारत और विदेशों के प्रतिष्ठित संस्थानों के प्रख्यात संसाधन व्यक्ति प्रतिभागियों को संबोधित करेंगे। एफडीपी के सह.समन्वयक श्री अफसर हुसैन ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Agra gripped by a heatwave. Temperature exceeds 42 degrees Celsius for the third consecutive day…#agranews

आगरालीक्स…आगरा लू की चपेट में. लगातार तीसरे दिन तापमान 42 डिग्री सेल्सियस...

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : “Jail Chowpatty” Resumes at Gate of District Jail in Agra. What will be special this time?

आगरालीक्स…जेल से रिहाई के बाद पुनर्वास एक चुनौती है, नौकरी तक नहीं...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Car Catches Fire in Civil Court Parking Lot in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में दीवानी की पार्किंग में खड़ी कार में लगी आग. कूड़े...

error: Content is protected !!