आगरालीक्स…(5 August 2021 Mathura News) 10वीं के छात्र को एक महिला ने पहले सोशल मीडिया से प्रेम जाल में फंसाया, फिर धोखे से बना लिए शारीरिक संबंध. अब दे रही ये बड़ी धमकी….
मथुरा का मामला
आगरा मंडल के मथुरा जिले में एक दसवीं के छात्र के साथ उत्पीड़न का मामला सामने आया है. कोसीकलां में रहने वाले दसवीं के साथ से फेसबुक के जरिए दोस्ती और फिर बाद में प्रेमजाल में फंसाकर एक महिला ने धोखे से शारीरिक संबंध बना लिए. महिला अब छात्र को धर्मांतरण करने के साथ शादी करने का दबाव भी बना रही है. ऐसा न करने पर दुष्कर्म में फंसाने की धमकी दे रही है. पीड़ित छात्र ने कोर्ट में मुकदमा दर्ज कराने के लिए अर्जी दी है.
ऐसे बनाया अपना शिकार
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मथुरा के कोसीकलां में एक दसवीं का छात्र रहता है. आरोप है कि छात्र की कुछ समय पहले फेसबुक पर एक महिला के साथ दोस्ती हुई. धीरे—धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ने लगी. महिला ने छात्र से मुलाकात करने के लिए कहा. जब छात्र ने उसका पता पूछा तो उसने गुरुग्राम आने के लिए कह दिया. इस पर छात्र जब वहां पहुंच गया तो आरोप है कि महिला ने उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया, जिसके बाद वो बेहोश हो गया. आरोप है कि इस दौरान महिला ने उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिए.
दे रही धमकी
छात्र का आरोप है कि महिला दूसरे समुदाय की है और अब वो उससे शादी करने की धमकी दे रही है. यही नहीं इसके लिए वो धर्मांतरण करने की भी बात कह रही है. ऐसा न करने पर छात्र को दुष्कर्म के केस में फंसाने की बोल रही है. छात्र ने इस मामले को परिजनों को बताया तो उनहोंने पुलिस से संपर्क किया. आरोप है कि पुलिस ने उसका मामला दर्ज नहीं किया. अब छात्र ने कोर्ट में महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की अर्जी दाखिल की है.