Tuesday , 25 August 2026
Home बिगलीक्स One crore looted from businessman in Agra
बिगलीक्स

One crore looted from businessman in Agra

229

inova
आगरालीक्स
 .,…आगरा में कारोबारियों की कार पर ताबडतोड गोलियां बरसाकर बदमाश एक करोड कैश लूट कर फरार हो गए, कुछ ही दूरी पर बदमाशों की इनोवा गाडी सामने से आ रही आॅल्टो से टकरा गई, इसके बाद बदमाश फायरिंग करते हुए खेत में भाग गए, पुलिस बदमाशों की धरपकड के लिए कॉबिंग कर रही है। हालांकि पुलिस अधिकारियों को कहना है कि लूट 50 लाख की हुई है और चार बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है। बदमाशों की धरपकड के लिए कई थानों का पुलिस फोर्स लगाया गया है।
कागरौल निवासी पशु व्यापारी रपफीक कुरैशी अपने भतीेजे भल्ला के साथ स्विफ्ट कार से आगरा आए थे, गाडी अकील चला रहा था। दोपहर में वे संजय प्लेस स्थित ​एक्सिस बैंक पहुंचे, यहां से 50 लाख कैश निकाला, इसके बाद शहर में कई जगहों पर व्यापारियों से अपने पैसे लिए। शाम छह बजे एक करोड कैश लेकर वे आगरा से कागरौल के लिए निकलेे।
टक्कर मारने के बाद बरसाई गोलियां
स्विफ्ट कार में नीले रंग के बैग में एक करोड कैश रखा हुआ था। मलपुरा थाना की सीमा समाप्त होते ही झीलरा गांव के पास पीछे से इनोवा में आ रहे बदमाशों ने आगे चल रही स्विफ्ट कार को ओवरटेक करते हुए टक्कर मारी। बदमाश गाडी से उतरे और पफायरिंग शुरू कर दी, व्यापारी दहशत में सीट के नीचे ​छिप गए, बदमाशों ने गाडी में से बैग निकाला और फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद व्यापारियों ने कंट्रोल रूम पर सूचना दी।
गाडी से टक्कर के बाद भी भागे बदमाश
करीब आठ किलोमीटर दूर जखौदा पु​ल के पास बदमाशों की इनोवा गाडी सामने से आर ही आॅल्टो से टकरा गई। इस पर बदमाश हवाई फायर करते हुए बैग लेकर खेतों में भाग गए।
इनोवा का नंबर अपाचे का
कुछ ही देर में पुलिस भी पहुंच गई, टक्कर से आॅल्टो में बैठे दो लोग घायल हो गए, उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। वहीं इनोवा गाडी का नंबर चेक किया गया तो वह अपाचे बाइक का नंबर निकला।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Differently-abled individuals protest at the Collectorate over their demands; DM listened to their grievances…#agranews

आगरालीक्स…आगरा कलक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों दिव्यांग. इन मांगों को लेकर सड़क पर बैठकर...

बिगलीक्स

Famous Hathras YouTuber Chhavi Varshney and her mother die in an accident

आगरालीक्स…दुखद और दर्दनाक, हाथरस की फेमस यूट्यूबर छवि वार्ष्णेय की एक्सीडेंट में...

बिगलीक्स

Agra News Live: Market Open till 11 PM on Rakshabandhan & Janmashtami in Agra

आगरालीक्स… आगरा में रक्षाबंधन व जन्माष्टमी के चलते अब रात 11 बजे...

बिगलीक्स

Agra News Live: First Floor of SN Medical College Agra, Close after Plaster falls

आगरालीक्स…Agra News: आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में प्लास्टर गिरने...

error: Content is protected !!