Wednesday , 14 January 2026
Home बिगलीक्स Holy Public School Eleventh class girl student found dead on railway track in Agra
बिगलीक्स

Holy Public School Eleventh class girl student found dead on railway track in Agra

harsha
आगरालीक्स
….. आगरा के होली पब्लिक स्कूल की ग्यारहवीं की छात्रा का शव रेलवे ट्रैक पर मिला है, छात्रा सुबह घर से कोचिंग के लिए निकली थी, परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त की है, पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।
कैलाशपुरी निवासी रतनलाल की बेटी हर्षा रामवानी 16 साल होली पब्लिक स्कूल में ग्यारहवीं की छ़़ात्रा थी। रविवार सुबह नौ बजे रतनलाल हर्षा और उसकी सहेली मुस्कान को खंदारी स्थित भूपेंद्र सर की कोचिंग छोड कर गए थे। वह दोपहर डेढ बजे घर लौट आती थी, उसके न आने पर परिजनों ने उसकी सहेली फ्रेंड से पूछा तो उसने बताया कि वह उसे सिकंदरा रेलवे क्रोसिंग पर छोड गई थी।
शाम चार बजे शास्त्रीपुरम ओवर ब्रिज के नीचे रेलवे ट्रैक पर शव मिलने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, उसके बैग से हर्षा की शिनाख्त हो गई। पुलिस की सूचना पर परिजन रेलवे ट्रैक पर पहुंच गए। परिजनों ने छात्रा की हत्या की आशंका व्यक्ति की है, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
मोबाइल का डाटा डिलीट
छात्रा का मोबाइल और बैग भी रेलवे ट्रैक पर पडा हुआ था, जब मोबाइल चेक किया गया तो उसका डाटा डिलीट था। कॉल और मैसेज डिलीट कर दिए गए थे। इससे आशंका है कि हर्षा की हत्या की गई है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Local News: Agra’s Four friend three days in Car 125 KM from Leh-Ladakh, Rescued

आगरालीक्स आगरा से घूमने गए चार दोस्तों ने लेह से 125 किलोमीटर...

बिगलीक्स

Agra Local News: STF reaches SN Medical College Agra for KGMU Dr. Rameej religious conversion case

आगरालीक्स केजीएमयू महिला जूनियर रेजिडेंट के यौन शोषण और धर्मांतरण की जांच...

बिगलीक्स

Agra Local News: 27 year old Management Student found hanging in PG Room in Agra

आगरालीक्स आगरा के होटल मैनेजमेंट के छात्र का शव पीजी में लटका...

बिगलीक्स

Agra Local News: Rain forecast on 18th January 2026 in Agra

आगरालीक्स आगरा में शीतलहर का प्रकोप, 18 जनवरी को बारिश के आसार,...

error: Content is protected !!