लखनऊलीक्स(14th August 2021)…वोट की कोई चिंता नहीं। अगले विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने ताल ठोकेंगे पूर्व आईपीएस।
सोाश्ल मीडिया पर डाला वीडियो
विधानसभा चुनाव अगले साल 2022 में होने हैं। इसको लेकर सभी राजनीतिक दलों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी के साथ अब एक पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने चुनाव लड़ने की घोषणा की है। उन्होंने ट्वीट कर बताया कि अगले विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जहां से भी चुनाव लड़ेंगे, वह उनके खिलाफ उसी सीट से चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने इसका वीडियो भी पोस्ट भी किया है। इसको लेकर सोशल मीडिया पर कमेंट आने शुरू हो गए हैं। यूजर्स उनका मनोबल बढ़ा रहे हैं तो कुछेक उनका विरोध कर रहे हैं।

मैं जानता हूं कि मुझे कम वोट मिलेंगे
इससे पहले शुक्रवार को भी उन्होंने ट्वीट किया था। कहा था, कई साथी कह रहे हैं कि आप योगीजी के खिलाफ चुनाव लड़ जाईये। आईडिया बुरा नहीं है। वैसे मैं भी जानता हूं कि मुझे वोट बहुत ही कम मिलेंगे, नाममात्र के, क्योंकि मुझ में नेताओं वाले गुण नहीं हैं, पर इतना जरुर है कि उस चुनाव में योगीजी से आचार संहिता का पूर्ण पालन जरुर करवा दूंगा।
