आगरालीक्स…(Agra News 1st September) आगरा के एक होटल की ट्रेनी महिला कर्मचारी सहित पांच नए कोरोना के केस के बाद सख्ती, रेलवे स्टेशनों पर बाहर से आने वालों की जांच के लिए टीमें तैनात।
आगरा में दो से तीन दिन में कोरोना का एक नया केस मिल रहा था, अगस्त में कोरोना के केस में कमी आई। मगर, अब कोरोना के नए केस बढने लगे हैं। 31 अगस्त को आगरा में कोरोना के पांच नए केस मिले हैं।
होटल की ट्रेनी महिला कर्मचारी पॉजिटिव, मुंबई, रत्नागिरी से आए चार संक्रमित
ताजगंज क्षेत्र के होटल में डाजर्लिंग निवासी महिला कर्मचारी ट्रेनी के पद पर कार्यरत है, उसके कोरोना की जांच के लिए सैंपल लिए गए, रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मुंबई से लौटे तीन लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इसमें से दो लोग आगरा से बाहर चले गए। जबकि रत्नागिरी में कार्यरत युवक अपने घर पर गमी होने पर बाह लौटा, उसकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।
कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की जांच
कोरोना के नए केस आने के साथ ही उनके संपर्क में आए लोगों को ट्रेस किया जा रहा है, इन सभी के सैंपल लिए जा रहे हैं। जिससे कोरोना का संक्रमण न फैल सके। बाहर से आने वाले लोगों से कोरोना की जांच कराने के लिए कहा गया है।

रेलवे स्टेशनों पर जांच
रेलवे स्टेशनों पर कोरोना की जांच अनिवार्य कर दी गई है,इसके लिए टीमों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। बाहर से आने वाले यात्रियों की कोरोना की की जांच कराई जा रही है।
अब आठ सक्रिय केस
31 अगस्त को कोरोना के पांच नए केस आने के बाद सक्रिय केस आठ हो गए हैं लेकिन सभी में सामान्य लक्षण हैं, भर्ती करने की जरूरत नहीं हुई है। कोरोना संक्रमितों की संख्या 25748 है, 25282 मरीज ठीक को चुके हैं और 458 की मौत हुई है।
17 लाख से अधिक लोगों के लगी वैक्सीन
कोरोना की तीसरी लहर से बचाव के लिए आगरा में वैक्सीनेशन तेज कर दिया गया है, हर रोज 25 से 30 हजार लोगों के वैक्सीन लगाई जा रही है। 17 लाख से अधिक वैक्सीन की डोज लग चुकी है, इसमें 15 लाख से अधिक लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लगी है।