Thursday , 4 June 2026
Home agraleaks Suspended officers gave surrender application in case of robbery from silver trader
agraleakscrimeयूपी न्यूज​क्राइम

Suspended officers gave surrender application in case of robbery from silver trader

181

आगरालीक्स(11th September 2021)… चांदी कारोबारी से लूट मामले में निलंबित वाणिज्यकर अफसरों ने सरेंडर को दिया प्रार्थना पत्र.

चांदी कारोबारी से लूट का है मामला
मथुरा के गोविंदनगर निवासी चांदी कारोबारी प्रदीप अग्रवाल से 30 अप्रैल को लखनऊ एक्सप्रेस वे पर लूट हुई थी। मामले में वाणिज्यकर विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर अजय कुमार और वाणिज्यकर अधिकारी शैलेंद्र कुमार पर मुकदमा लिखाया था। दोनों फरार हैं। शासन ने दोनों को निलंबित कर दिया था। आईजी नवीन अरोरा ने 50—50 हजार का इनाम घोषित किया था। कुर्की का नोटिस चस्पा किया था। इसके बाद भी दोनों कोर्ट में पेश नहीं हुए।

हाल ही में पुलिस ने दर्ज किया था मुकदमा
बता दें कि हाल ही में पुलिस ने अपनी ओर से अजय कुमार निवासी इंदिरा नगर लखनऊ हाल निवासी फि​निक्स पुष्पविला गार्डेनिया अपार्टमेंट और शैलेंद्र कुमार निवासी हाल निवासी अपर्णा प्रेम अपार्टमेंट के खिलाफ थाना लोहामंडी में कोर्ट के आदेश के उल्लंघन की धारा में मुकदमा दर्ज किया था। मामले में पुलिस ने नामजद सिपाही संजीव कुमार और चालक दिनेश को पहले ही जेल भेजा चुका है।

थाना लोहामंडी से मांगी आख्या
पुलिस अब दोनों निलंबित अफसरों की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी कर रही है। इसी बीच आरोपियों ने मेरठ की एंटी करप्शन कोर्ट में सरेंडर के लिए प्रार्थना पत्र दिया है। सीओ सदर राजीव कुमार ने बताया कि एंटी करप्शन कोर्ट ने थाना लोहामंडी से आख्या मांगी है। मामले में 14 सितंबर नियत है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

यूपी न्यूज

UP ATS arrests 18-year-old youth from Kasganj with links to terrorist organizations!

यूपीलीक्स…यूपी एटीएस ने कासगंज से पकड़ा 18 साल का युवक. आतंकी संगठन...

यूपी न्यूज

UP News: IPS Rajeev Krishna appointed as full-time DGP of UP…#agranews

आगरालीक्स..यूपी के पूर्णकालिक डीजीपी बने आईपीएस राजीव कृष्ण, आगरा में एडीजी और...

agraleaks

Agra Live News: Foreign Woman tourist video goes viral

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में विदेशी महिला पर्यटक ने वीडियो पोस्ट करते हुए...

agraleaksबिगलीक्स

Agra Live News: All News Papers 27th May 2026 review

आगरालीक्स आगरा का 27 मई का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ सीबीएसई 12 वीं...

error: Content is protected !!