आगरालीक्स(11th September 2021 Agra News)… आगरा की 200 बेटियों को महामेधा और हिमानी बुंदेला को विशेष प्रतिभा सम्मान.
75 फीसदी अंक पाने वालों का किया सम्मान
सेवा आगरा और महाकाली धर्मार्थ ट्रस्ट की ओर से शनिवार को बल्केश्वर स्थित संत रामकृष्ण कन्या महाविद्यालय में दो सौ बेटियों को महामेधा सम्मान प्रदान दिया गया। यह सम्मान इंटरमीडिएट की परीक्षा में यूपी, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड से 75 फीसदी या अधिक अंक प्राप्त करने वाली बेटियों को दिया गया। इसके साथ ही कौन बनेगा करोड़पति सीजन 13 मेें दृष्टिबाधित शिक्षिका हिमानी बुंदेला और विवेकानंद यूथ अवार्ड से सम्मानित युवा लेखिका इशिका बंसल को विशेष प्रतिभा सम्मान प्रदान किया गया।

विश्व गुरु बना सकती हैं बेटियां
मुख्य अतिथि सीओ छत्ता दीक्षा सिंह ने कहा कि बेटियों में अपार क्षमताएं मौजूद हैं। आप उसका इस्तेमाल कर भारत को बदल सकती हैं और इसे विश्व गुरु बना सकती हैं। हिमानी बुंदेला ने बेटियों को आगे बढ़ने के लिए धैर्य, प्रार्थना और मेहनत का मंत्र दिया। इस मौके पर मुरारीलाल गोयल, सुमन गोयल, डॉ. एसपी सिंह, मनमोहन चावला, संत रामकृष्ण कन्या महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. मोहिनी तिवारी मौजूद रहीं।