आगरालीक्स…(11 September 2021 Agra News) आगरा में बारिश नहीं हुई लेकिन गर्मी से राहत है. तापमान अभी और गिरेगा, बारिश के आसार पूरे—पूरे. जानिए क्या रहा तापमान
शनिवार को तापमान में आई गिरावट
आगरा में मौसम विभाग ने जिस हिसाब से बारिश को लेकर संभावना जताई थी उस हिसाब से आगरा में बारिश तो नहीं हुई, हालांकि बादलों का डेरा लगने और कभी—कभी रिमझिम बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. शुक्रवार रात को हुई बारिश के बाद शनिवार सुबह से ही मौसम सुहाना बना हुआ था. हालांकि बीच—बीच में धूप भी खिल रही थी लेकिन बादलों की आवाजाही के कारण उसका कोई खास असर नहीं रहा. इसके कारण तापमान में भी कर्मी आई है. शनिवार को आगरा का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री नीचे 31.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री रहा जो कि सामान्य से दो डिग्री अधिक था.
बारिश के आसार
दिल्ली सहित आसपास के जिलों में बारिश हो रही है. ऐसे में आगरा में भी बारिश की संभावनाएं बनी हुई हैं. मौसम विभाग का अनुमान है कि आगरा में बारिश की संभावना पूरी—पूरी हे. इसके कारण अभी अधिकतम तापमान में और गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी.