Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Dengue Update Agra : 5 news dengue confirm case on 11th September in Agra #agranews
आगराबिगलीक्स

Dengue Update Agra : 5 news dengue confirm case on 11th September in Agra #agranews

210

आगरालीक्स… (Agra News 11th September)आगरा में डेंगू का डंक बीमारी फैलाने लगा है। पांच मरीजों में डेंगू की पुष्टि, तीन बच्चे। जाने किस क्षेत्र में मिले डेंगू के केस।

आगरा में शनिवार को डेंगू के पांच और केस मिले हैं, आगरा में डेंगू के 24 केस हो गए हैं। इसमें से 10 डेंगू के मरीज ठीक हो चुके हैं। इसके साथ ही डेंगू संदिग्ध मरीजों की संख्या बढ रही है। एसएन मेडिकल कॉलेज में डेंगू संदिग्ध 17 मरीज भर्ती हैं।

तीन बच्चे सहित डेंगू के पांच नए केस
डेंगू के पांच नए केस मिले हैं। इसमें से पांच साल की शास्त्रीपुरम निवासी बच्ची, सात साल की बोदला निवासी बच्ची, आठ साल की बालूगंज निवासी बच्ची में डेंगू की पुष्टि हुई है। ये अस्पताल में भर्ती हैं। जबकि 19 साल की छात्रा और 50 साल के ट्रास यमुना कॉलोनी निवासी मरीज में भी डेंगू की पुष्टि हुई है।

डेंगू के 24 मरीज, संदिग्ध मरीजों की बढ रही संख्या
डेंगू के मरीजों की संख्या बढती जा रही है, आगरा में डेंगू के 24 मरीज मिल चुके हैं। राहत है कि किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। एसएन मेडिकल कॉलेज में डेंगू के संदिग्ध 17 मरीज भर्ती हैं, इन मरीजों की जांच कराई गई है। जबकि निजी अस्पतालों में भी डेंगू के मरीज भर्ती हो रहे हैं और मरीजों की संख्या बढती जा रही है।

डेंगू के डेन टू स्ट्रेन का संक्रमण, हो रहा घातक
आईसीएमआर द्वारा कराई गई जांच में आगरा, फीरोजाबाद और मथुरा में डेंगू का डेन टू स्ट्रेन मिला है। डेंगू के चार स्ट्रेन हैं, इसमें से डेन टू स्ट्रेन घातक है। डेन टू स्ट्रेन से मरीजों की हालत बिगड रही है और गंभीर हालत में मरीज भर्ती हो रहे हैं। इससे फीरोजाबाद और मथुरा में मरीजों की लगातार मौत हो रही है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Ticket checking at railway stations, Over ₹1.86 crore in fines collected in 20 days…#agranews

आगरालीक्स…आगरा मंडल के रेलवे स्टेशनों पर टिकट चेकिंग. 20 दिन में 1.86...

agraleaksबिगलीक्स

Agra News Live: Speed Petrol Consumption Incraeses in Agra

आगरालीक्स …आगरा के पेट्रोल पंपों पर स्पीड पेट्रोल की बिक्री बढ़ी, सादा...

आगरा

Agra News: Another road caved in in Agra; a deep pit formed in the middle of the road…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में एक और सड़क धंसी. बीच सड़क पर बन गया गहरा...

आगरा

Agra: CDO inspects Kiraoli Stadium; show-cause notice issued to District Youth Welfare Officer over negligence…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के किरावली स्टेडियम में झाड़ियाँ, लम्बी घास-फूस तथा पानी भरा हुआ...

error: Content is protected !!