
एनएच टू पर एत्मादपुर के पास स्थित होटल राष्ट्रदीप और दो पेट्रोल पंप के मालिक एवं सेना के रिटायर्ड कैप्टन अनेक सिंह सिकरवार होटल से कमलानगर स्थित अपने घर लौट रहे थे। मंगलवार शाम करीब साढ़े छह बजे वह होटल से होंडा सिटी कार से घर के लिए चले लेकिन पहुंचे नहीं। जब वह होटल से चले तो उनके पास करीब नौ लाख रुपये भी थे। रात 11 बजे तक उनका फोन तो आॅन था लेकिन वह किसी की काल अटैंड नहीं कर रहे थे। घरवालों की कॉल भी रिसीव न हुई तो चिंता हुई और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पफोन को लॉकेशन खंदौली के पास मिली, छानबीन में जुटी पुलिस टीम को खंदौली और गांव कंजौली के बीच के मई गांव के पास होंडा सिटी कार खडी मिली।
गला रेत कर हत्या
रिटायर आर्मी कैप्टन अनेक सिंह का शव होंडा सिटी की ड्राइवर सीट पर पडा हुआ था, गला रेते जाने से शव खून से लथपथ था। हत्या करने के बाद गाडी का गेट बंद किया गया है। गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है।
सेना में कैप्टन पद से हुए रिटायर
वह 1978 में सेना से कैप्टन पद से रिटायर हुए थे। अनेक सिंह के पुत्र ब्रजेश सिंह सिकरवार ने बताया कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है, कभी किसी तरह की कोई धमकी भी नहीं मिली।
Leave a comment