आगरालीक्स…(27 September 2021 Agra News) आगरा के घटिया आजम खां मार्ग का नाम बदला जाएगा. नगर निगम में प्रस्ताव पास…इस नाम से जाना जाएगा ये मार्ग…और भी कई स्थानों के नाम बदले जाएंगे…
स्व. अशोक सिंघल के नाम से जाना जाएगा घटिया आजम खां मार्ग
समाज सेवा के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले एवं राम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण के संघर्ष आंदोलन की अगुवाई करने वाले स्वर्गीय अशोक सिंघल के नाम से जाना जाएगा घटिया आजम खां. सोमवार को स्मार्ट सिटी कक्ष में हुए नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में यह प्रस्ताव लाया गया. सर्वसम्मति से सभी ने इस प्रस्ताव को पास किया जिसमें घटिया आजम खां मार्ग को अब स्वर्गीय अशोक सिंघल मार्ग के नाम से जाना जाएगा.
मेयर ने की अध्यक्षता
सोमवार को स्मार्ट सिटी कक्ष में नगर निगम कार्यकारिणी की 16वें अधिवेशन की बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता महापौर नवीन जैन ने की. इस बैठक में कार्यकारिणी के उपसभापति एवं पार्षद जगदीश पचौरी ने प्रस्ताव लगाया कि ’27 सितंबर को सिटी स्टेशन रोड, आगरा पर जन्मे अशोक सिंघल की याद में उनके जन्म स्थान के पास घटिया आजम खां के नाम को बदलकर अशोक सिंघल मार्ग रखा जाए. यह प्रस्ताव जैसे ही कार्यकारिणी में रखा गया, वैसे ही सभी लोगों ने इस पर सहमति जताई और प्रस्ताव को पास कर दिया.
इस स्थान का भी नाम बदलने का प्रस्ताव पास
कार्यकारिणी के उपसभापति जगदीश पचौरी द्वारा अन्य प्रस्ताव जो रखे गए उसमें शमशाबाद रोड पर कहरई मोड़ चौराहा का नाम शहीद कौशल कुमार रावत रखने का प्रस्ताव रखा गया. यह प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किया गया. इसके अलावा उपसभापति ने बकाया ग्रह पर सर चार्ज ब्याज को मुक्त किए जाने से संबंधित सदन के 22 में अधिवेशन में प्रस्तुत किए गए एकमुश्त समाधान योजना यानी ओटीएस का प्रस्ताव नगर निगम द्वारा तैयार कर शासन की अनुमति हेतु अनुमोदन करने की संस्तुति की गई. जिससे लखनऊ नगर निगम की तरह आगरा शहर की जनता को भी एकमुश्त समाधान योजना का लाभ मिल सके. इस प्रस्ताव को भी सर्वसम्मति से पास किया गया.
इन मार्गों के भी नाम बदलने के प्रस्ताव
पार्षद मोहन शर्मा ने शास्त्रीपुरम चौराहा का नाम भगवान चित्रगुप्त के नाम से रखे जाने का प्रस्ताव रखा. किदवई पार्क से पुराने पोस्ट ऑफिस राजा मंडी मार्ग का नाम 1857 की लड़ाई के नायक व स्वतंत्रता सेनानी तात्यां टोपे के सम्मान में इस मार्ग का नाम तात्यां टोपे मार्ग रखे जाने का प्रस्ताव रखा, सर्वसम्मति से इन दोनों प्रस्तावों को पास किया गया. पार्षद संजय राय ने दीवानी चौराहा के समक्ष कांजी हाउस का नाम बदलकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय मवेशी ग्रह रखने का प्रस्ताव दिया, इसे भी सर्वसम्मति से पास किया गया. पार्षद धर्मवीर ने डॉक्टर भीमराव आंबेडकर पार्क जगदीशपुरा के गढ़ी भदोरिया रोड के तिराहे पर एक भव्य बौद्ध स्तूप बनाने का प्रस्ताव रखा. दूसरा, जीवनी मंडी से बेलनगंज पंजाब नेशनल बैंक को जाने वाले मार्ग का नाम समाजसेवी एवं जाटव महा पंचायत के सरपंच रहे स्वर्गीय श्री देवी प्रसाद आजाद जी के नाम से रखे जाने एवं उनके नाम से एक विशाल गेट बनाए जाने का प्रस्ताव रखा गया। दोनों प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किए गए.
पार्षद अमित ग्वाला और मोहन शर्मा ने संयुक्त रूप से सुल्तान गंज चौराहा का नाम स्वर्गीय सत्य प्रकाश विकल्प चौक के नाम रखे जाने का प्रस्ताव रखा, जिसे पास किया गया.
पार्षद नेहा गुप्ता ने मोतीलाल नेहरू रोड नसिया जी में स्थापित भगवान नेमिनाथ जी के मंदिर के पीछे रिक्त पड़ी भूमि पर आगरा दिगंबर जैन परिषद को पंछी चिकित्सालय खोले जाने की अनुमति प्रदान किए जाने से संबंधित प्रस्ताव रखा, जिसे सर्वसम्मति से सहमति दी गई.
पार्षद कर्मवीर सिंह ने मधु नगर चौराहा का नाम महाराजा सूरजमल चौक रखे जाने का प्रस्ताव रखा जिसे सर्वसम्मति से पास किया गया.
ये लोग रहे बैठक में
इस बैठक में नगर आयुक्त निखिल टीकाराम फुंडे, दोनों अपर नगर आयुक्त विनोद कुमार गुप्ता, केबी सिंह, मुख्य अभियंता निर्माण बी एल गुप्ता, मुख्य अभियंता विद्युत/यांत्रिक संजय कटियार, जलकल जीएम आर एस यादव, नगर स्वास्थ्य अधिकारी अतुल भारती, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ सतवीर सिंह डागुर, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी रोहन सिंह, पार्षद धर्मवीर, पार्षद संजय राय, पार्षद कर्मवीर, पार्षद मोहन शर्मा, पार्षद अमित अग्रवाल ग्वाला, पार्षद गुलाब सिंह, पार्षद नेहा गर्ग गुप्ता, पार्षद जरीन बेगम आदि मौजूद रहे.
- 27 September 2021 Agra News
- Agra headlines
- Agra hindi news
- Agra latest news
- Agra Live news
- Agra news
- agra online news
- Agra today news
- Agra update news
- Ashok Singhal Agra
- Ghatia Azam Khan agra
- Mayor naveen jain agra
- Nagar Nigam
- Nagar nigam Agra
- Naveen Jain agra
- Now Ghatia Azam Khan Marg will be known as Ashok Singhal Marg...Proposals to change the names of many routes passed in the Nagar Nigam...#agranews