प्रिटिंग प्रेस चलाने वाले आसिफ के साथ मकान में उसके भाई वासिफ और आरिफ का भी हिस्सा है। आरोप है कि दोनों भाई आसिफ और उसकी मां चांदनी बेगम को घर से निकालना चाहते थे। वह अपना हिस्सा छोड़ने के लिए राजी नहीं था।
इसके चलते विवाद चल रहा था। कई बार झगड़ा हो चुका था। मंगलवार सुबह घर की सफाई के दौरान आसिफ की पत्नी से वासिफ की पत्नी रेहाना का झगड़ा हो गया। रेहाना का कहना था कि जान बूझकर कूड़ा उसके कमरे में डाला गया है। आसिफ का सपना अपने बच्चों को पढ़ा लिखाकर डाक्टर इंजीनियर बनाने का था। उसके तीनों बच्चे सेंट पीटर्स स्कूल में पढ़ते हैं।
इसी पर आसिफ और वासिफ झगड़ने लगे। आसिफ के बेटे अमन की ओर से दर्ज एफआईआर के मुताबिक वासिफ और आरिफ डंडे और बेसबॉल का बैट ले आए। उसी से उसके पापा को बेरहमी से पीटा गया। उन्हें घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया। वहां डाक्टरों ने उन्हें मृत बताया।
पुलिस ने बताया कि वासिफ, उसकी पत्नी रेहाना, आरिफ, उसकी पत्नी नाजिया और बेटा अरबाब नामजद कराए गए हैं। उनकी तलाश की जा रही है।
Leave a comment