Sunday , 8 February 2026
Home टॉप न्यूज़ Gram Pradhan polls in Agra: Fourth Phase voting start
टॉप न्यूज़

Gram Pradhan polls in Agra: Fourth Phase voting start

polls
आगरालीक्स……
आगरा में प्रधानी के चुनाव के अंतिम चरण में मतदान शुरू हो गया है। बाह, जैतपुर कला और​ पिनाहट में वोट डाले जा रहे हैं। 13 दिसंबर को मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे।
प्रधान की कुर्सी को करना होगा इंतजार
आगरा जिले में 695 ग्राम पंचायत हैं। इनमें ग्राम पंचायत सदस्य की करीब 9253 सीटें हैं। चारों चरणों में प्रधान पद के लिए नामांकन करने वालों की जबरदस्त भीड़ रही लेकिन तमाम ग्राम पंचायतें ऐसी रहीं जहां सदस्य पद के लिए नामांकन नहीं हुआ। ग्राम पंचायत के करीब 1515 सदस्यों के चुनाव की प्रक्रिया दोबारा अपनानी होगी। निर्वाचन कार्यालय ग्रामवार सूची बना रहा है। एक अनुमान के मुताबिक करीब 40-50 ग्राम पंचायतों में कोरम पूरा नहीं हो पा रहा है। जब तक ग्रामसभा का कोरम पूरा नहीं होगा तब तक नवनिर्वाचित प्रधानों को भी उनके पूर्ण अधिकार प्राप्त नहीं होंगे। हरनाम सिंह, एडीएम प्रशासन के अनुसार ऐसे कई गांव हैं जहां ग्राम पंचायत सदस्यों का कोरम पूरा नहीं है। ब्लाकवार आंकड़े निकाल लिए गए हैं। ग्राम पंचायतों को सूची बनाई जा रही है। जिन गांवों में कोरम पूरा नहीं है, वहां जल्द ही चुनाव कराए जाएंगे।

ये है प्रक्रिया
– ग्राम पंचायत के गठन के लिए ग्राम पंचायत सदस्यों का दो तिहाई बहुमत जरूरी
– सदस्यों के दो तिहाई बहुमत के बिना नहीं हो सकता ग्रामसभा का प्रस्ताव पास
– बहुमत न होने की स्थिति में ग्राम प्रधान को नहीं दिलाई जा सकेगी शपथ
– ग्राम पंचायत प्रशासनिक समितियों में होती सदस्यों की अहम भूमिका
——-

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Local News: Seven snakes emerged from a temple under construction in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में बन रहे एक मंदिर से एक साथ निकले सात सांप....

टॉप न्यूज़

Agra Local News: Human Rights Commission takes strict action: Heavy vehicles banned in the city, NHAI given a 3-week ultimatum…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में 400 करोड़ का उत्तरी बाईपास बना, फिर भी शहर से...

टॉप न्यूज़

Agra Local News: A family on a motorcycle was injured in a collision with a truck on the Jaipur highway….#agranews

आगरालीक्स…आगरा में जयपुर हाइवे पर एक्सीडेंट. ट्रोले ने बाइक सवार पति—पत्नी और...

टॉप न्यूज़यूपी न्यूज

Agra Video News: Schools have been asked to stop mobile-based learning for children up to Class 5…#agranews

आगरालीक्स…देखें वीडियो, कक्षा 5 तक के बच्चों के लिए स्कूलों द्वारा मोबाइल...

error: Content is protected !!