Friday , 5 December 2025
Home agraleaks A massive fire broke out in a clothing showroom in the cotton market in Agra.
agraleakscrime

A massive fire broke out in a clothing showroom in the cotton market in Agra.

आगरालीक्स(11th September 2021 Agra News)… आगरा के रुई की मंडी में कपड़े के शोरूम में भीषण आग. 25 लाख रुपये का नुकसान.

किराये पर था शोरूम
शाहगंज के राजेश मंदानी की रुई की मंडी बाजार में किराये की दुकान में शोरूम है। यह शोरूम रुचि सूट इंपोरियम के नाम से है। उन्होंने बताया कि देर रात करीब एक बजे चौकीदार घर आया। उसने शोरूम से धुआं उठने की जानकारी दी। इसके बाद वह परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मौके पर पहुंचे, तब तक आग भीषण हो चुकी थी। उन्होंने व आसपास के लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की। फायर ब्रिगेड और पुलिस कंट्रोल रूम को जानकारी दी। इसके बाद दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक सारा माल जल चुका था।

शॉर्ट सर्किट से लगी आग
बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी है। राजेश ने बताया कि करीब 25 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने मार्केट से कर्ज लेकर व्यापार शुरू किया था। हाल ही में उन्होंने लेटेस्ट डिजायन के कपड़े भरे थे। परिवार वालों का रोरोकर बुरा हाल था।

मुआवजा देने की मांग
मौके पर पहुंचे पार्षद उमेश कुमार व अन्य व्यापारियों ने दुकान की दशा देखकर पीड़ित व्यापारी को मुआवजा देने की मांग की है। उनका कहना है कि राजेश के शोरूम में सारा माल जल गया।

Related Articles

agraleaks

Agra News: SNMC, Agra Saturday OPD schedule#Agra

आगरालीक्स : आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में आज शनिवार को कार्डियोलॉजिस्ट,...

agraleaks

Agra Video News: A 5-year-old boy fell into a 40-foot-deep well in Kirawali. Rescue operations are underway…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के किरावली में 5 साल का बच्चा 40 फुट गहरे कुएं...

agraleaks

Agra News: St. Peters School emerged as the overall champion at the 15th National Wonder Kid Competition of Brain O Brain…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ब्रेन ओ ब्रेन के 15वें नेशनल वंडर किड कंपटीशन में...

agraleaks

Agra News: The proclamation of ‘Janata Raja’ resonated in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में गूंजा ‘जाणता राजा’ का उद्घोष: कोविंद ने की तारीफ, 200...

error: Content is protected !!