आगरालीक्स…आगरा पब्लिक स्कूल में खो—खो प्रतियोगिता की चैम्पियन बनी ये टीम. दो दिवसीय “माँ साधना अन्तर विद्यालयी खो-खो प्रतियोगिता ” का समापन
आगरा पब्लिक स्कूल, अरतौनी, आगरा में आज दो दिवसीय “माँ साधना अन्तर विद्यालयी खो-खो प्रतियोगिता ” का समापन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में पधारे मुख्य अतिथि डॉ0 अमित रावत (प्रोफेसर शारीरिक शिक्षा विभाग, आगरा कॉलेज, आगरा) व विशिष्ट अतिथि श्री दिनेश सक्सेना (कोषाध्यक्ष खो खो एसोसिएशन आगरा) का स्वागत ‘आगरा पब्लिक ग्रुप आफ इन्स्टीट्यूशन’ के वाइस चेयरमैन श्री अभिनव शर्मा एवं निदेशक डॉ. ऋचा शर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के छात्र- छात्राओं का मनोबल बढ़ाया तथा सभी को खेल भावना का महत्तव समझाया। स्कूल के प्रिंसिपल डी. एस. वर्मा ने बच्चों को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती ऋचा चौधरी और श्रीमती एकता वर्मा के द्वारा किया गया।

आज खेले गए सेमीफ़ाइनल और फ़ाइनल मुक़ाबले में बालक और बालिका वर्ग में सेंट फ्रांसिस स्कूल, सिकंदरा विजेता रही तथा उपविजेता रही आगरा पब्लिक स्कूल, अरतौनी । तृतीय स्थान नारायणा इंटरनेशनल स्कूल ने प्राप्त किया। प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट देव फौजदार तथा सारिका सिंह रहे। बेस्ट सर का ख़िताब विशाल और अवनी शर्मा को मिला तथा बेस्ट अटैकर का ख़िताब पृथ्वी चौधरी और दिव्या कुमारी को मिला। कार्यक्रम को सफल बनाने में अमित चौधरी, मनोज चौधरी, संदीप चौधरी, दिनेश सिंह, माधव, के. पी. शर्मा आदि का विशेष योगदान रहा।
