यूपीलीक्स…बुलंदशहर में दर्दनाक एक्सीडेंट. एक ही परिवार के चार व इको चालक की मौत.. बेलोन माता के दर्शन और बच्ची के मुंडल को निकले थे…
यूपी के बुलंदशहर में दर्दनाक हादसा हुआ है. बेलोन माता के दर्शन को जाते समय इको कार थाना नरौरा कोतवाली क्षेत्र के रतनपुर के पास अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई. हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई वहीं इको चालक ने भी दम तोड़ दिया. तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं.
कासगंज से निकला था परिवार
कासगंज के सिढ़पुरा के दहेली बुजुर्ग में रहने वाला यह परिवार बेलोन माता के दर्शन और बच्ची के मुंडन कराने के लिए निकला था. सुबह 6 बजे परिवार के मुखिया रामदीन सभी को लेकर इको से निकले थे. इको चालक शिवशेखर था. कार में रामदीन के अलावा उनका बेटा 25 वर्षीय लोकेंद्र, लक्ष्मी पत्नी लोकेंद्र, रामदीन की 10 माह की नातिन प्रगति. बड़े बेटे प्रवीण की पत्नी बबीता, पुत्र प्रतीक और पुत्री अनकिा सवार थे. उन्होंने पहले कर्णवास माता के दर्शन किए. इसके बाद बेलोन जाते समय इको कार थाना नरौरा कोतवाली क्षेत्र के रतनपुर के पास दिल्ली बंदायु हाइवे पर अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई. हादसे में रामदीन, उनका छोटा बेआ लोकेंद्र, बड़ी पुत्रवधु बबीता, मासूम प्रगति और इको चालक शिवशेखर की मौके पर ही मौत हो गई. लोकेंद्र की पत्नी लक्ष्मी एवं प्रवीण का पुत्र प्रतीक व पुत्री अनिका गंभीर रूप से घायल हैं. घटना की सूचना मिलते ह ीपरिवार में कोहराम मच गया है.