आगरालीक्स…चार दिन से लापता महिला प्रेमी के साथ ताजमहल पर बना रही है रील. पति बोला—कब प्रेम संबंध हो गए पता ही नहीं चला…चार बच्चों की मां है महिला
अलीगढ़ के रोरावर क्षेत्र के जलालपुर से चार दिन से लापता एक महिला अपने प्रेमी के साथ आगरा घूम रही है. बाहों में बाहें डालकर ताजमहल पर रील बना रही है. बच्चे भी उसके साथ हैं. उधर उसका पति परेशान हैं. महिला ने रील बनाकर जब पति के पास भेजी तब पति को इसकी जानकारी हुई. इसके बाद पति ने एसएसपी कार्यालय में शिकायत की है जिसके आधार पर पुलिस अब महिला और उसके प्रेमी की तलाश कर रही है.चार बच्चों की मां को मोहल्ले के युवक से हुआ प्यार
जलालपुर रोरावर के रहने वाले शाकिर ने बताया कि वह परिवार के साथ 15 अप्रैल को एक शादी में गया था. तभी अचानक उसकी पत्नी चार बच्चों सहित गायब हो गई. जब घर लौटै तो पाया कि पत्नी घर में से करीब 1.57 लाख रुपये और जेवरात लेकर बच्चों सहित गायब है. 17 अप्रैल को गुमशुदगी दर्ज कराई. लेकिन 18 अप्रैल को उसके पास एक रील आई जिसमें उसकी पत्नी अपने प्रेमी े साथ आगरा में घूम रही है और ताजमहल पर रील बना रही है. वीडियो के आधार पर प्रेमी की पहचान मोहल्ले के ही एक युवक के रूप में की है जो कि उसके घर आया करता था.