आगरालीक्स…वीकेंड पर मसूरी, शिमला में पर्यटकों की भारी भीड़, होटलों के रूम भी फुल. कई जगह जाम भी लगा..आगरा के लोग भी बना रहे घूमने के प्लान..सबसे ज्यादा पसंद आ रहे ये हिल स्टेशन
वीकेंड पर इस समय उत्तराखंड के मसूरी से लेकर हिमाचल प्रदेश के शिमला तक में सभी होटल्स पर्यटकों से फुल हैं और एडवांस बुकिंग लगातार चल रही हैं. तीन दिन की छुट्टी के चलते मसूरी और शिमला तो मानो पर्यटकों से तरबतर हो गए हों. पर्यटकों की भारी भीड़ यहां पहुंच रही हे. इसके कारण कई जगह जाम भी लग रहा है. 90 प्रतिशत तक होटल अभी से फुल हो गए हैं.गर्मियों में और भीड़ बढ़ेगी
पर्यटन से जुड़ लोगों की मानें तो अप्रैल में ही पहाड़ों पर पर्यटक मौसम का आनंद लेने पहुंच रहे हैं. मई और जून में तो सभी होटल्स के कमरे बुक हो जाएंगे और पर्यटकों की संख्या को देखते हुए महंगे भी हो सकते हें. मई और जून की गर्मियों में उत्तरखंड और हिमाचल प्रदेश के सभी डेस्टीनेशन पर्यटकों से भरे पड़े रहते हें.
गर्मियों की छुट्टियों का आनंद लेने के लिए आगरा से भी काफी संख्या में लोग अपने परिवार व दोस्तों के साथ हिल स्टेशनों पर जाने का प्लान बना रहे हैं. कइयों ने तो मई और जून में बुकिंग भी करा ली है.