आगरालीक्स …(8 January 2022 Agra News) आगरा में आदर्श आचार संहिता लागू, आगरा में 34.61 लाख मतदाता 10 फरवरी को नौ विधानसभा में करेंगे मतदान, एक महीने में पूरी हो जाएगी मतदान प्रक्रिया, जानें पूरा कार्यक्रम।
प्रदेश में विधानसभा चुनावों से पहले आगरा में अंतरिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। आगरा की सभी नौ विधानसभा सीटों पर 34,61,217 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। इसमें 15,81057 महिला मतदाता हैं। आगरा में पहले चरण में मतदान होने पर आचार संहिता लागू कर दी गई है ।
यूपी का पहला चरण
- 14 जनवरी को अधिसूचना
- 21 जनवरी को नामांकन की आखिरी तारीख
- 24 जनवरी को नामांकन की जांच
- 27 जनवरी को नाम वापसी
- 10 फरवरी को मतदान
पहले चरण में इन विधानसभा सीटों पर होगा चुनाव
एत्मादपुर
आगरा कैंट
आगरा दक्षिण
आगरा उत्तर
आगरा ग्रामीण
फतेहपुर सीकरी
खेरागढ़
फतेहाबाद बाह
छाता
मांठ
गोवर्धन
मथुरा
बलदेव
सिकंदराबाद
बुलंदशहर
सयाना
अनूपशहर
देवाई
शिकारपुर
खुर्जा
खैर
बरौली
अतरौली
छर्रा
कोइल
अलीगढ़
इगलास
कैराना
थाना भवन
शामली
बुढ़ाना
छत्रवाल
ख्पुरकाजी
मुजफ्फरनगर
खतौली
मीरापुर
सिवालखास
सरधाना
हस्तिनापुर
किथोरे
मेरठ कैंट
मेरठ
मेरठ साउथ
छपरौली
बडौत
बागपथ
लैनी
मुरादनगर
साहिबाबाद
गाजियाबाद
मोदी नगर
धौलाना
हापुड़
गढ़मुक्तेश्वर
नोएडा
दादरी
जेवर
छावनी में सबसे ज्यादा तो बाह में सबसे कम बढ़े वोटर
विधानसभा स्तर पर देखा जाए तो सबसे ज्यादा मतदाता 46,778 छावनी विधानसभा सीट पर बढ़े हैं। सबसे कम मतदाता बाह विधासभा सीट पर 12112 मतदाता बढ़े हैं।
जानिये शहर की किस सीट पर कितने बढ़े मतदाता
एत्मादपुर विधानसभा सीट पर वर्ष 1917 के चुनाव में 4,16,505 मतदाता थे, जो अब 44,1887 हो गए हैं। यानि 25,382 मतदाता इस सीट पर बढ़े हैं। छावनी विधासभा सीट पर 4,62,281 मतदाता हो गए हैं, जो पिछले चुनाव के मतदाताओँ से 46,778 ज्यादा है। दक्षिण विधानसभा सीट पर 3,57,76 मतदाता हो गए हैं, जो पिछले चुनाव से 17,347 ज्यादा है। उत्तर विधानसभा सीट पर अंततिरम सूची में 4,30,497 मतदाता हैं। इस सीट पर 35,115 मतदाता बढ़े हैं।
जनपद की अन्य सीटों का हाल
आगरा ग्रामीण विधानसभा सीट पर 4,23,456 मतदाता वर्तमान में हुए हैं, जो पिछले चुनाव के मुकाबले 31,854 मतदाता बढ़े हैं। फतेहपुर सीकरी विधानसभा सीट पर 3,55,998 मतदाता हो गए हैं। इस सीट पर 18,814 मतदाता बढ़े हैं। खेरागढ़ विधानसभा सीट पर कुल मतदाता 3,26,933 वोटर हो गए हैं, जो पिछले चुनाव के सापेक्ष 17,670 मतदाता बढ़े हैं। फतेहाबाद विधानसभा सीट के मतदाता 3,21,656 हो गए हैं। इस सीट पर पिछले चुनाव से 24,697 ज्यादा है। बाह विधानसभा सीट पर 3,32,733 मतदाता हो गए है, जो पिछले चुनाव से 12,112 ज्यादा है।
80 साल से ज्यादा के बुजुर्ग भी काफी संख्या में
आगरा में 80 साल से ऊपर के बुजुर्गो की संख्या भी अच्छी खासी हो गई है।इस बार मतदाता सूची में 44,335, मतदाता 80 साल और इससे ज्यादा उम्र के हैं। यह मतदाता आगरा की कुल आबादी का एक फीसदी हैं।
डाक मतपत्र का कर सकेंगे इस्तेमाल
दिव्यांग मतदाता 17,952 हैं। इन बुजुर्ग औऱ दिव्यांग मतदाताओँ के लिए डाक मतदान की सुविधा रहेगी।