आगरालीक्स…तत्काल टिकट के लिए अब आधार कार्ड जरूरी. पंजीकृत मोबाइल पर आएगा ओटीपी,इसके बाद ही टिकट होगा बुक. पहले 30 मिनट तक एजेंट नहीं कर पाएंगे टिकट बुक…तत्काल टिकट की प्रक्रिया में बदलाव, एक जुलाई से लागू होंगे नियम
रेलवे ने तत्काल टिकट बुकिंग प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है. अब इसे आधार कार्ड से जोड़ा जा रहा है. इसका पहला कारण तो ये होगा कि वास्तविक यात्रियों को तत्काल टिकट का लाभ मिल सकेगा ओर दूसरा टिकट दलालों की कालाबाजारी पर रोक लगेगी. एक जुलाई से आईआरसीटीसी की वेबसाइट और मेाबाइल एप के माध्यम से तत्काल टिकट केवल उन्हीं यात्रियों द्वारा बुक की जा सकेगी जिनका आधार कार्ड सत्यापित होगा.ये होगी प्रक्रिया
बुकिंग के समय आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजा जाएगा. उस ओटीपी के सत्यापन के बाद ही टिकट बुक होगा. वहीं रेलवे के कंप्यूटरीकृत पीआरएस काउंटर और अधिकृत एजेंटों के माध्यम से टिकट बुक कराने पर भी मोबाइल नंबर पर सिस्टम जनरेटेड ओटीपी भेजा जाएगा. ओटीपी के सत्यापन के बाद ही टिकट जारी होगा.
अब एजेंट तत्काल टिकट की बुकिंग शरू होने पर पहले 30 मिट तक टिकट बुक नहीं कर सकेंगे. एसी क्लास के तत्काल टिकट की बुकिंग का समय सुबह 10 बजे से शुरू होता है लेकिन एजेंट 10 बजकर 30 मिनट के बाद ही टिकट बुक कर पाएंगे. वहीं नान एसी क्लास के लिए यह रोक सुबह 11 बजे से साढ़े 11 बजे तक लागू रहेगी.