आगरालीक्स(29th August 2021 Agra News)… आम आदमी पार्टी की तिरंगा यात्रा को नहीं मिली अनुमति. प्रशासन ने किया अनुमति देने से किया इनकार. बाद में रूट बदलने के बाद दी गई अनुमति.
पहले नहीं दी थी अनुमति
आम आदमी पार्टी ने रविवार को तिरंगा यात्रा निकालने की घोषणा की थी। इसके लिए पदाधिकारी और कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे थे। यह यात्रा जीआईसी ग्राउंड से शुरू होकर सुभाष पार्क, धाकरान चौराहे, बिजलीघर होते हुए अंबेडकर पार्क तक जानी थी। इसके लिए पदाधिकारियों ने प्रशासन से अनुमति मांगी थी। लेकिन पुलिस—प्रशासन ने अनुमति नहीं दी।
रूट बदलने पर दी गई अनुमति
मीडिया प्रभारी अनमोल बंसल ने बताया कि जिस रूट के लिए अनुमति मांगी थी, वह नहीं दी गई। बाद में रूट बदल दिया गया। अब यात्रा जीआईसी ग्राउंड से सुभाष पार्क तक जाएगी, वहां से एमजी रोड होते हुए शहीद स्मारक जाएगी। इसके लिए अनुमति मिल गई है। यात्रा तीन बजे निकाली जाएगी। जिला वरिष्ठ सचिव गौरव अरोरा ने बताया कि एडीएम सिटी ने अनुमति दे दी है। अब यात्रा एमजी रोड होते हुए शहीद स्मारक तक जाएगी।
दिल्ली के उप मुख्यमंत्री शामिल होंगे
यात्रा में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और राज्यसभा सांसद संजय सिंह शामिल होंगे। वह सर्किट हाउस में दो बजे मीडिया को संबोधित करेंगे।