Saturday , 29 August 2026
Home agraleaks AAP took out Tiranga Sankalp Yatra from GIC Ground#agranews
agraleaksदेश दुनियापॉलिटिक्सबिगलीक्सयूपी न्यूज

AAP took out Tiranga Sankalp Yatra from GIC Ground#agranews

294

आगरालीक्स… आम आदमी पार्टी ने जीआईसी ग्राउंड से​ निकाली तिरंगा यात्रा. आप नेता मनीष सिसोदिया के आने से जोश से लबरेज दिखे कार्यकर्ता.

हाथों में तिरंगा लेकर चल रहे थे कार्यकर्ता
आम आदमी पार्टी ने रविवार को तिरंगा संकल्प यात्रा निकाली। यात्रा जीआईसी ग्राउंड से शुरू हुई। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया ने इसे झंडी दिखाई। यात्रा का नेतृत्व आप के प्रदेश प्रभारी संजय सिंह कर रहे हैं। कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लेकर चल रहे थे। देश भक्ति के नारे लगा रहे थे।

रविवार को तिरंगा संकल्प यात्रा में शामिल कार्यकर्ता

विज्ञापन के दम पर चल रही यूपी सरकार
इससे पहले प्रेस कांफ्रेंस में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री ने कहा, हम जाति धर्म की राजनीति नहीं करने आए हैं. रोजगार, चिकित्सा, शिक्षा का रोडमैप लेकर आए हैं. यूपी सरकार तो सिर्फ विज्ञापन के दम पर चल रही है. उन्होंने कहा कि यहां के लोगों को अच्छी शिक्षा तक नहीं मिल पा रही है। बेहतर चिकित्सा सुविधा से लोग वंचित हैं। आजादी के 75 साल बाद भी यूपी में लोग मूलभू​त सुविधाओं से दूर हैं। एक ऐसी सरकार है, जो शर्मसार करने वाली है। उन्होंने कहा कि यूपी सरकार सिर्फ विज्ञापन के दम पर चल रही है।

हम धर्म की रा​जनीति नहीं करने आए
उन्होंने कहा कि हम धर्म की राजनीति नहीं करने आए हैं। जाति की राजनीति नहीं करने आए हैं। हम सभी को शिक्षा, चिकित्सा, रोजगार और सुरक्षा का वादा देते हैं। उन्होंने दिल्ली का उदाहरण दिया। कहा कि वहां के सरकारी स्कूलों में प्राइवेट स्कूलों से ज्यादा सुविधाएं हैं, ताकि एक आम आदमी का बच्चा भी अच्छी शिक्षा पा सके। लेकिन यूपी में ऐसी सरकार है जो अपने स्कूलों की दशा तक विपक्षी दलों को नहीं दिखाना चाहती।

तिरंगा यात्रा से समझाएंगे अंतर
यात्रा में शामिल होने आए आप के यूपी प्रभारी और राज्य सभा सदस्य संजय सिंह ने कहा कि आगरा में आज तिरंगा संकल्प यात्रा निकाली जा रही है। अब नोएडा में 14 सितंबर को निकाली जाएगी। इसके बाद सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में यात्रा निकाली जाएगी। इसमें लोगों को भाजपा और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रवाद के बीच अंतर को समझाया जाएगा।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News Live: Youth dead body found on Agra-Lucknow Expressway in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में आगरा -लखनऊ एक्सप्रेसवे पर युवक का शव...

बिगलीक्स

Agra News Live: Hydrogen bus from Noida International Airport to Agra & Mathura soon

आगरालीक्स नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से आगरा और मथुरा तक हाइड्रोजन बस चलेंगी,...

बिगलीक्स

Agra News Live: Woman marriage broken after fake compromised photo send to in laws in Agra

आगरालीक्स:…आगरा में युवती की एडिट कर आपत्तिजनक फोटो ससुरालीजनों को भेजी, टूटा...

बिगलीक्स

Agra Weather Update: 407 MM Rain recorded in Agra

आगरालीक्स आगरा में अब गर्मी और उमस बढ़ने लगी है, इस सीजन...

error: Content is protected !!