Friday , 5 December 2025
Home agraleaks The problem of knees is increasing in the people of Agra#agranews
agraleaksHealthlifestyleबिगलीक्सयूपी न्यूजसिटी लाइवहेल्थहेल्थ कम्युनिटी

The problem of knees is increasing in the people of Agra#agranews

आगरालीक्स(29th August 2021 Agra News)… आगरा में बढ़ रही घुटनों से संबंधित बीमारी. 500 में से अधिकांश मरीजों में दिखी यही समस्या.

ज्ञान तरणी धर्मार्थ औषधालय बी-41, निकट जैन मन्दिर शालीमार एन्क्लेव कमला नगर में रविवार को चिकित्सा शिविर लगाया गया। इसमें हड्डी रोग और जोड़ प्रत्यारोपण के मरीजों को नि:शुल्क परामर्श दिया गया। ज्ञान तरणी धर्मार्थ ट्रस्ट एवं शैल्बी हॉस्पिटल, जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शिविर में डॉ. धीरज दुबे और उनकी पांच डॉक्टर्स की टीम ने मरीजों का परीक्षण किया। शिविर का शुभारंभ मेयर नवीन जैन ने फीता काटकर किया।

500 मरीजों का परीक्षण किया
मीडिया प्रभारी शुभम जैन ने बताया कि शिविर में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 300 मरीजों ने कराया। डॉक्टरों की टीम ने 500 मरीजों का परीक्षण किया। शिविर में सबसे ज्यादा शिकायतें घुटनों को लेकर थीं। डॉक्टरों ने बताया कि विटामिन की कमी से भी घुटनों में समस्या हो रही है। इसके अलावा अब लोगों ने एक्सरसाइज भी कम कर दी है। गलत खानपान से यूरिक एसिड भी बढ़ जाता है, जो हानिकारक है। इस दौरान शालीमार जैन युवा मंडल के पदाधिकारियों के साथ ही अशोक जैन, ऋषभ जैन, उमेश जैन, राजू, सुनील जैन, विशाल जैन, मुकेश रपरिया, संजय जैन, अंकेश जैन, ऊषा पाटनी, विनीत जैन, रिझुल जैन, शिवानी जैन भी मौजूद रहीं।

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Woman complaint against Businessman#Agra

आगरालीक्स आगरा में युवती ने कारोबारी पर शादी का झांसा देकर शोषण...

बिगलीक्स

Agra News: Agra Temperature @ 8.3 Degree, Today Forecast#Agra

आगरालीक्स ….Agra News: आगरा में सीजन की सबसे ठंडी रात, पारा 8.3...

बिगलीक्स

Agra News: All News Papers review 5th December 2025#Agra

आगरालीक्स….Agra News: 5 दिसंबर का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ पुतिन ने कहा, किसी...

बिगलीक्स

Agra News: Former cricketer Kapil Dev attend the 16th Foundation Day celebrations of Ek Pahal School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा आए पूर्व क्रिकेटर कपिल देव. एक पहल पाठशाला के 16वें स्थापना...

error: Content is protected !!