
एमजी रोड स्थित आभूषण ज्वैलर्स के यहां कई सालों से सेल्स मेन राहुल, रजनीश जैन और एकाउंटेंट सुधीर जादौन काम कर रहे थे। संचालक अरुण प्रकाश का आरोप है कि ये तीनों मिलकर सोने के आभूषण की चोरी करते थे। डेढ साल तक एक किलो से अधिक के आभूषण चोरी कर लिए। दो दिन से शोरूम पर नहीं आ रही सेल्स गर्ल ने संचालक को इसकी जानकारी दे दी। इसके बाद जांच में सोने के आभूषण चोरी का मामला पकडा गया।
स्टॉक चेक करने पर पकडी चोरी
पफोन पर मिली सूचना के बाद शोरूम संचालक ने बिक्री की गर्इ् ज्वैलरी और एकाउंट का मिलान कराया, इससे चोरी पकड में आ गई।
wellers
सेल्स मेन और एकाउंटेट ने मिलकर चोरी को अंदाज दिया, ये धीरे धीरे ज्वैलरी की चोरी करते गए और सेल परचेज में भी ज्वैलरी की बिक्री दिखा दी गर्इ्। जिससे स्टॉक और सेल परचेज का रिकॉर्ड में कोई अंतर नहीं आया, लेकिन चोरी की गई ज्वैलरी का कैश जमा नहीं किए गया। इसी तरह सोने के अधिक वजन के आभूषण चोरी करने के बाद दिल्ली से कम वजन की ज्वैलरी खरीदकर शोरूम में रख देते थे.
Leave a comment