हाथरसलीक्स…सादाबाद—राया रोड पर बेकाबू थार पेड़ से टकराई. एनएसजी कमांडो की मौत. तीन दोस्त भी घायल. गंभीर हालत में कराए गए भर्ती
हाथरस के सादाबाद—राया रोड पर एक तेज रफ्तार थार कार सुबह अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई. हादसे में कार सवार एनएसजी कमांडो की मौत हो गई जबकि तीन अन्य युवक घायल हो गए. हालत जयादा खराब होने पर तीनों को आगरा रेफर किया गया है. सूचना पर परिजन भी पहुंच गए हैं. एनएसजी कमांडो की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है.सुबह 3 बजे हुए हादसा
हादसा सुबह करीब तीन बजे हुए. चारों युवक गुरुवार को थार से हाथरस में रहने वाले अपने दोस्त के यहां होली खेलने के लिए आए थे. शुक्रवार सुबह करीब तीन बजे तीनों सादाबाद—राया मार्ग से वापस लौट रहे थे. रास्ते में इनकी कार अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा टकराई. टक्कर से कार के परखच्चे उड़ गए. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस से सभी को अस्पताल पहुंचाया. यहां से गंभीर हालत होने पर आगरा रेफर कर दिया गया. आगरा पहुंचने पर परिजनों ने एनएसजी कमांडो योगेंद्र को मिलिट्री अस्पताल मथुरा में भर्ती कराया जहां इलाके दौरान उनकी मौत हो गई. वहीं तीन दोस्त विष्णु, सत्यवीर और जीतू घायल हैं.
योगेंद्र भारतीय सेना में 2010 में भर्ती हुए थे. इस समय वह राजस्थान के अलवर में पोस्टेड थे. परिवार में माता पिता और पत्नी एकता के अलावा तीन साल की बेटी और एक साल का बेटा है. परिजनों ने बताया कि योगेंद्र 25 दिन पहले ही छुट्टी लेकर आए थे. 31 मार्च 2026 को नौकरी के 15 साल पूरे होने थे और इसके बाद वह बीआरएस लेने वाले थे लेकिन उससे पहले ही हादसा हो गया. वहीं घायलों में विष्णु भी नेवी में है और उसकी तैनाती विशाखापत्तनम में है. वहीं सत्यवीर और जितेंद्र भी मथुरा के ही रहने वाले हैं.