आगरालीक्स…आगरा में फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए युवती ने डाला कीटनाशक खाने वाला वीडियो. अलर्ट मिलते ही पुलिस पहुंच गई घर…उड़ गए होश
आगरा के फतेहपुर सीकरी की रहने वाली एक युवती ने फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए कीटनाशक खाने वाला एक वीडियो पोस्ट कर दिया. वीडियो में गाना भी चल रहा था. मेटा के एआई सिस्टम ने इसे सुसाइड का कंटेंट मानते हुए पुलिस के पास अलर्ट भेज दिया. अलर्ट मिलते ही पुलिस लोकेशन पर पहुंच गई तो वहां युवती को सही सलामत पाया. इसके बाद पुलिस ने काउंसलिंग की और इस तरह के वीडियो न बनाने और कोई भी खतरनाक कदम न उठाने को कहा.युवती ने बताया कि पोस्ट उसकी ही आईडी से हुआ है. उसके फॉलोअर्स नहीं बढ़ रहे थे. फेमस होने के लिए ऐसी वीडियो बनाई. उसने बताया कि उसे नहीं पता था कि यह इतनी बड़ी समस्या बन जाएगी. अब ऐसी गलती नहीं होगी और न ही ऐसे वीडियो बनाउंगी. वहीं युवती के पिता ने कहा कि हमें इसकी कोई जानकारी नहीं थी. अगर ऐसा होता तो वीडियो बनाने ही नहीं देते.