आगरालीक्स.. आगरा की सेंट एंथनीज कॉलेज की छात्रा शिवानी कत्याल मर्डर केस का मुख्य आरोपी छात्रा का दोस्त पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। शिवानी का शव रेलवे ट्रैक पर मिला था, पुलिस ने हत्याकांड में तीन आरोपी बनाए थे, इसमें से दो को अरेस्ट कर लिया और तीसरी आरोपी फरार चल रहा था, पुलिस ने हत्याकांड के 10 साल बाद शिवानी हत्याकांड के आरोपी पीयूष चौधरी को मथुरा से अरेस्ट किया है।

23 फरवरी 2009 को सेंट एंथनीज, कॉलेज माल रोड की छात्रा शिवानी कात्याल मदिया कटरा स्थित घर से स्कूटी से निकली थी। इसके बाद उसका पता नहीं चला, छात्रा का शव मथुरा के छाता में रेलवे ट्रैक के पास मिला था। पुलिस ने कई महीने जांच के बाद शिवानी कात्याल के दोस्त पीयूष चौधरी और उसके दो साथी ऋषभ और तेजस्वी को आरोपी बनाया था।
10 साल बाद मथुरा से अरेस्ट हुआ आरोपी पीयूष
शिवानी हत्याकांड का मुख्य आरोपी छात्रा का दोस्त पीयूष चौधरी फरार चल रहा था, उस पर पुलिस ने पांच हजार का इनाम घोषित किया था। वह आगरा से बाहर रह रहा था। मंगलवार को पुलिस ने मथुरा के गोविंद नगर आरोपी पीयूष चौधरी को अरेस्ट कर लिया।
दो साथी जा चुके हैं जेल
शिवानी हत्याकांड में पुलिस ने पीयूष चौधरी, उसके दोस्त ऋषभ और तेजस्वी को आरोप बनाया था। पुलिस ने ऋषभ और तेजस्वी को अप्रैल 2009 में जेल भेज दिया था लेकिन पीयूष पुलिस की पकड में नहीं आ सका था।