
आगरा के मंटोला में गुरुवार सुबह विहिप के महानगर उपाध्यक्ष अरुण माहौर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वे दुकान खोलने के बाद मंदिर जा रहे थे। इस मामले में शुक्रवार को दिन भर बवाल हुआ। भाजपा के जिलाअध्यक्ष अशोक राणा को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था, बाद में उन्हें छोड दिया गया। शनिवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी आगरा आ रहे थे। उन्हें अरुण माहौर के घर जाने के बाद दोपहर दो बजे मीडिया के सामने अपनी बात रखनी थी। पुलिस को जानकारी होते ही कासगंज में उन्हें रोक लिया गया और आगरा नहीं आने दिया गया।
केंद्रीय मंत्री ने की प्रेस कांफ्रेंस
प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी के आगरा न आने पर केंद्रीय मंत्री डॉ राम शंकर कठेरिया ने प्रेस कांफ्रेंंस की। उन्होंने कहा कि अरुण माहौर के परिजनों को 15 लाख से अधिक आर्थिक मदद मिलनी चाहिए। जिन लोगों ने उनकी हत्या की उनके खिलाफ रासुका लगाने के साथ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। रविवार को शोक सभा में डीएम पंकज कुमार और एसएसपी प्रीतिंदर सिंह आए, वे मांगे मानते हैं तो ठीक है नहीं तो आंदोलन किया जाएगा।
प्रवीण तोगडिया ने की फांसी की मांग
मथुरा में विहिप के अंतर्राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण तोगडिया ने कहा कि विहिप कार्यकर्ता की हत्या करने वालों के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलना चाहिए और आरोपियों को फांसी की सजा दी जानी चाहिए।
Leave a comment