आगरालीक्स..(Agra News 16th June) आगरा का 16 जून का प्रेस रिव्यू, आगरा में 21 जून से मॉल, रेस्टोरेंटखुलेंगे, बाजार रात नौ बजे तक खुले रहेंगे। दो महीने बाद ताजमहल खुला.

आगरा के न्यूजपेपरों में प्रकाशित खबरें
कोरोना वैक्सीन से 25 करोड में 31 को एलर्जी, एक की मौत, महाराष्ट्र में 68 साल के बुजुर्ग की वैक्सीन लगने के बाद एलर्जिक रिएक्शन एनािफलेक्सिस से मौत। 6 फीसद नवजात में मां से पहुंचा संक्रमण। देश में 60471 केस 24 घंटे में मिले, अभी तक 29570881 कोरोना संक्रमित। 21 जून से यूपी में मॉल रेस्टोरेंट 50 फीसद क्षमता के साथ खुलेंगे, बाजार रात नौ बजे तक खुले रहेंगे। पार्क, खानपान वाले पटरी दुकानदारों को भी अनुमति, अभी सप्ताहांत कर्फ्यू रहेगा जारी। एक जुलाई से बच्चों के बिना खुलेंगे आठवीं तक के स्कूल। प्रदेश में 15 जुलाई तक हो सकेंगे तबादले। यूएपीए के तहत बंद दिल्ली दंगा मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने नताशा, देवांगना और आसिफ को दी जमानत। बुजुर्ग की दाढी काटे जाने का वीडियो ट्रेंड होने पर टिवटर के खिलाफ केस।

अमर उजाला
1-आज से खुलेगा ताजमहल, एक बार में 650 पर्यटकों को प्रवेश, तीन घंटे के लिए मान्य होगी टिकट। दो महीने से बंद है ताजमहल।
2-गैंगस्टर विष्णु रावत कती 24 51 करोड रुपये की संपत्ति जब्त। दस्तावेज लेखक हरेश चौधरी हत्याकांड में कार्रवाई।
3-प्रदेश में दूसरा सबसे गर्म शहर रहा आगरा, तापमान 40 डिग्री।
4-जगनेर में पुलिस के खिलाफ धरने पर बैठे भाजपा विधायक महेश गोयल।
5-लाखों रुपये की फीस लेकर एकेडमी संचालक फरार

दैनिक जागरण
1-कागरौल में निर्माणाधीन मकान की छत गिरी, तीन बच्चों की मौत, छह घायल
2-कोरोना के सात मरीजों की डयूटी में लगे 90 डाक्टर और कर्मचारी
3-ब्लैक फंगस के मरीज की आंख से निकाला पस
4-आवासीय प्लाट में नर्सिंग होम संचालित करने पर पांच हास्पिटल संचालकों को नोटिस
5-डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य आज आगरा में करेंगे समीक्षा

हिंदुस्तान
1-श्री पारस हास्पिटल प्रकरण, एडीएम सिटी के सामने पीडितों ने दर्ज कराए बयान, मीना ने कहा था, मुझे इस हास्पिटल से ले जाओ
2-हास्पिटल का नक्शा आखिर कहां गया
3-नेटवर्क की दिक्कत से यमुना एक्सप्रेस वे पर फास्टैग का ट्रायल टला।
4-एडीजी जोन की बनाई पफर्जी फेसबुक आईडी
5-फव्वारा दवा बाजार में 11 लाख की चोरी
6-आगरा में तीन जुलाई को चुना जाएगा जिला पंचायत अध्यक्ष
आगरा की खबरों से 24 घंटे जुडे रहने के लिए लॉग इन करें https://agraleaks.com/