Sunday , 25 October 2026
Home टॉप न्यूज़ ADG, Commissioner, SSP, Municipal Commissioner also got Corona vaccine# agranews
टॉप न्यूज़बिगलीक्सहेल्थ

ADG, Commissioner, SSP, Municipal Commissioner also got Corona vaccine# agranews

281

आगरालीक्स…एडीजी, कमिश्नर, एसएसपी, नगर आयुक्त को भी लगी कोरोना वैक्सीन. गुरुवार को 2152 फ्रंटलाइन वर्कर्स पहुंचे टीकाकरण को.

पुलिस कर्मियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने कराया टीकाकरण
स्वास्थ्य कर्मियों के बाद अब कोरोना से सुरक्षित करने के लिए फ्रंटलाइन वॉरियर्स का टीकाकरण शुरू हो चुका है। गुरुवार को जनपद में 6072 लक्ष्य के सापेक्ष 2152 फ्रंटलाइन वॉरियर्स ने कोविड टीकाकरण कराकर खुद को सुरक्षित किया। एडीजी आगरा जोन अजय आनंद, मंडलायुक्त अमित गुप्ता, एसएसपी बबलू कुमार, एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद और नगर आयुक्त निखिल टीकाराम फुंडे ने जिला अस्पताल पहुंचकर अपने कोरोना का टीका लगवाया। उनके साथ अन्य पुलिसकर्मियों ने भी अपना टीकाकरण कराया।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. संजीव वर्मन ने बताया कि गुरुवार को पहली पंक्ति में खड़े होकर लोगों की रक्षा करने वाले कर्मियों का टीकाकरण किया गया। उन्होंने बताया कि गुरुवार को 6072 फ्रंटलाइन वर्कर्स को प्रतिरक्षित करने का लक्ष्य था इसके सापेक्ष 2152 लोगों का टीकाकरण हुआ।

जिला अस्पताल के एसआईसी डॉ. एसके वर्मा ने बताया कि अस्पताल में गुरुवार को एडीजी अजय आनंद सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों व पुलिसकर्मियों ने कोविड—19 टीकाकरण कराया।

जीवनीमंडी स्वास्थ्य केंद्र की प्रभारी डॉ. मेघना शर्मा ने बताया कि केंद्र पर पुलिसकर्मियों सहित अन्य फ्रंटलाइन वर्कर्स ने कोविड-19 का टीका लगवाया।
दूसरे चरण के तहत कोरोना टीकाकरण पुलिस लाइन, जिला अस्पताल, लेडी लॉयल, जीवनी मंडी, हरीपर्वत, लोहामंडी, सहित 43 केंद्रों पर टीकाकरण किया गया। टीकाकरण कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों सहित यूनिसेफ व डब्लूएचओ की टीम का सहयोग रहा. यूनिसेफ के आरसी खालिद सर्फुद्दीन, डीेएमसी अमृतांशु राज, मधुमिता व डब्लूएचओ के एसएमओ डॉ. बीएस चंदेल व अन्य टीम मौजूद रही।

जिला अस्पताल में कोविड टीकाकरण के पश्चात ट्रैफिक इंस्पेक्टर विजय कुमार ने बताया कि आज मेरा कोविड टीकाकरण का नंबर आया और मैंने अपना टीकाकरण कराकर खुद को कोविड-19 से सुरक्षित कर लिया है। जिसका भी नंबर आता जाए, वे खुद को कोविड टीकाकरण कराकर सुरक्षित करते जाएं।
पुलिस लाइन में तैनात कांस्टेबल रजपाल सिंह ने टीकाकरण करने के बाद बताया कि उन्हें टीकाकरण कराने में कोई परेशानी नहीं हुई। उन्होंने कोविड का टीका लगने के बाद खुशी जताई कि सरकार ने उनका कोविड टीकाकरण कराया।

नगर निगम कर्मचारी विष्णु ने कोविड का टीका लगवाने के बाद बताया कि उन्हें टीकाकरण कराकर अच्छा लग रहा है। अब वे टीका लगवाकर कोरोना से सुरक्षित हो गए हैं. उन्होंने कहा कि वे अपने दूसरे साथियों को भी टीका लगवाने के लिए प्रोत्साहित करेंगे।
नगर निगम कर्मचारी मुन्ना ने बताया कि कोरोना टीकाकरण कराने का अच्छा काम आज मैने कर दिया और कोरोना से बचाव के लिए सुरक्षा कर ली। मेरे और साथी भी खुद को कोरोना से सुरक्षित करने के लिए आए हैं।

नगर निगम कर्मचारी मो. इकबाल ने कहा कि वे अपने साथियों के साथ कोविड का टीका लगवाने आए हैं और उन्होंने टीकाकरण करा लिया है,उन्हें टीका लगने के बाद कोई परेशानी नहीं हुई है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Native Of Agra Sub Inspector Arun Chahar died in road accident in Muzaffarnagar

आगरालीक्स दुखद आगरा के रहने वाले मुजफ्फरनगर की सिविल लाइन चौकी इंचार्ज...

बिगलीक्स

Agra Weather News: Today weather forecast of Agra

आगरालीक्स आगरा में सुबह का तापमान 20 डिग्री से नीचे पहुंच गया...

बिगलीक्स

Agra News: All News Papers review 25th October 2026

आगरालीक्स आगरा का 25 अक्टूबर का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ विधानसभा मतदाता सूची...

हेल्थ

Agra Health News: ‘Cardiology Agra Live 6.0’ begins in Agra… cardiologists from across the country gather…#agranews

आगरालीक्स...डायबिटीज के साथ स्मोकिंग करना मतलब 10 गुना हार्ट फेल्योर का खतरा....

error: Content is protected !!