आगरालीक्स…राहत की खबर, गुरुवार को नहीं मिला एक भी कोरोना संक्रमित. आगरा में अब सिर्फ 22 कोरोना संक्रमित.
आगरा में कोरोना पर लगातार कंट्रोल किया जा रहा है. अभी तक जो संख्या 1 से 5 तक मरीज रोजाना मिलने की चल रही थी, उस पर गुरुवार को ब्रेक लगा है. खुशखबरी वाली बात ये है कि आगरा में गुरुवार यानी 11 फरवरी को एक भी कोरोना संक्रमित नहीं मिला है. आगरा में अब केवल 22 कोरोना संक्रमित ही रह गए हैं, जिनका इलाज चल रहा है. रिकवरी प्रतिशत 98.16 हो गया है.
आगरा में कोरोना का अपेडट
कुल एक्टिव केस 22
अब तक कुल संक्रमित 10509
अब तक डिस्चार्ज 10315
अब तक मौत 172
रिकवरी प्रतिशत 98.15