आगरालीक्स… आगरा के डॉक्टर फेडरेशन आॅफ आॅब्सटेट्रिकल एंड गायनेकोलाॅजिकल सोसाइटी आॅफ इंडिया (फाॅग्सी) के प्रोजेक्ट अदभुत मातृत्व का प्रशिक्षण दे रहे हैं, इसके लिए लिए मानेसर, गुडगांव में 17 से 18 मार्च तक ट्रेनिंग आॅफ ट्रेनर्स (टीओटी) कार्यक्रम आयोजित किया गया है। समारोह का उदघाटन सुबह भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में डिप्टी कमिश्नर मैटरनल हैल्थ डा. दिनेश बासवाल, ब्रहमकुमारी शिवानी बहन, ब्रहमकुमारी आशा बहन, फाॅग्सी की अध्यक्ष डा. जयदीप मल्होत्रा, वाइस प्रेसीडेंट फाॅग्सी डा. एमसी पटेल, डा. लीला व्यास, डा. प्रतिमा मित्तल, डा. जयम केनन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। इसमें फाॅग्सी की संबद्ध शाखाओं और व्यक्तिगत सदस्यों के साथ ही देश भर से आए करीब 432 चिकित्सकों ने हिस्सा लिया है। फाॅग्सी की अध्यक्ष डा. जयदीप मल्होत्रा ने बताया कि इसमें एक विशेष सत्र में प्रजापित ब्रहमकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की प्रतिनिधि और अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त वक्ता शिवानी बहन राजयोग और मेडिटेशन के साथ ही अदभुत मातृत्व के बारे में विस्तार से समझाएंगी। इसके अलावा डिवाइन संस्कार रिसर्च फाउंडेशन मुंबई की समन्वयक डा. शुभदा नील और लंबे समय से इस प्रक्रिया पर काम कर रहीं सीनियर गायनेकोलाॅजिस्ट डा. नितिका सोब्ती ने भी प्रशिक्षकों को इस बारे में जानकारी प्रदान करेंगी। इसके अलावा विभिन्न तकनीकी सत्रों में डा. नरेंद्र मल्होत्रा, डा. शारदा जैन, ब्यूटीशियन नीलम गुलाटी, डा. आभा मजूमदार, डा. शांता कुमारी, डा. मोहित गुप्ता, डा. अवधेश शर्मा, आदि व्याख्यान देंगे।
तकनीकी सत्रों का संचालन फाॅग्सी के जनरल सैक्रेटरी डा. जयदीप टंक, डा. निहारिका मल्होत्रा बोरा, डा. शकुंतला, डा. मित्रा सक्सेना, डा. सरिता अग्रवाल, डा. वंदना सिंघल, डा. एचपी पटनायक, डा. सीबा मरोह, डा. माया पधि ने किया। कार्यक्रम के पहले दिन एरीज लाइफसाइंस लि. एंड काॅन्फ्रेंस इंटरनेशनल के सुमित घई और तनवी शाहनी ने आयोजन की सभी व्यवस्थाएं संभालीं।

ये रहे मौजूद….
आगरा से डा. निहारिका मल्होत्रा, डा. ऋषभ बोरा, डा. केशव मल्होत्रा, वाराणसी से डा. नीतू यादव, गाजियाबाद से डा. विनीता दिवाकर, गुडगांव से डा. रागिनी अग्रवाल, राजस्थान से डा. निकी पूनिया, इलाहाबाद से डा. आनंदलीब अग्रवाल, मुजफफरपुर से डा. आशा सिन्हा, नोएडा से डा. रश्मि व्यास, इंदौर से डा. हेमलता, रेवाडी से डा. नीरज यादव, जम्मू से डा. अरूण अरोडा, गोरखपुर से डा. मधु गुलाटी, अलीगढ से डा. नीति गोयल, बरेली से डा. मृदुला शर्मा, लुधियाना से डा. जगरूप कौर, मेरठ से प्रो. भारती माहेश्वरी, कर्नाटक से डा. सरोज विजय कुमार, जमशेदपुर से डा. वीना सिन्हा, शिलांग से डा. इंद्राणी राॅय, दिल्ली से डा. हरीश कुमार, डा. शकुंतला कुमार, डा. रीता बक्शी, रतलाम से डा. डौली मेहरा, धनबाद से डा. बीके संगीता रानी, जामनगर से डा. दीप्ति सिद्धार्थ, पांडिचेरी से डा. पापा दासारी, मुंबई से सुनील गुलाटी, हरिद्वार से डा. डेजी सोंधी, पटना से डा. शांति राॅय समेत कार्यक्रम में देश भर से आए करीब 432 स्त्री रोग विशेषज्ञ शामिल हुए।