Wednesday , 22 July 2026
Home बिगलीक्स Adhbhut Virasat Anuthe Anubhav : Proposed gate way of UP Agra’s Tajmahal out from UP tourist booklet
बिगलीक्स

Adhbhut Virasat Anuthe Anubhav : Proposed gate way of UP Agra’s Tajmahal out from UP tourist booklet

215

आगरालीक्स… पूर्व सीएम अखिलेश यादव ताजमहल के शहर आगरा को गेट वे आॅफ यूपी बनाने में जुटे थे तो भाजपा सरकार में पर्यटन स्थलों की सूची से ताजमहल को हटा दिया है, मामला गर्माने पर पर्यटन मंत्री डॉ. रीता बहुगुणा जोशी ने कहा है कि ये सूची तीर्थस्थलों की है। ताजमहल तीर्थस्थल नहीं है। इसलिए इस सूची में शामिल नहीं किया गया है।
उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्रालय ने पर्यटन स्थलों की ‘अद्‌भुत विरासत अनूठे अनुभव’ बुकलेट प्रकाशित की है। इसमें पर्यटन स्थलों को शामिल किया गया है। पहले पेज पर गंगा आरती की तस्वीर लगाई गई है। पर्यटन स्थलों में ताजमहल को सूची में ही शामिल नहीं किवा गया है। इस बारे में पर्यटन मंत्री राती बहुगुणा जोशी का कहना है कि ताजमहल ऐतिहासिक स्थल है न कि तीर्थ स्थल नहीं है। मंत्रालय द्वारा जारी की गई सूची तीर्थस्थलों की है। इसलिए तीर्थस्थलों के नाम ही शामिल किए गए हैं। इसमें कुछ भी गलत नहीं है।
पहला पेज पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी की गंगा आरती को समर्पित किया गया है। बुकलेट में नाथ संप्रदाय से ही जुड़े यूपी के बलरामपुर में स्थित देवी पाटन शक्ति पीठ को भी जगह दी गयी है वहीँ दो पेज सिर्फ गोरखनाथ मंदिर को दिए गए हैं। इसमें गोरखनाथ मंदिर का फोटो, उसका इतिहास और महत्व लिखा है। बुकलेट के बारहवें और तेरहवें पेज में अयोध्या के बारे में विस्तार से दिया गया है। रामलीला के चित्रों को भी बुकलेट में छापा गया है।

ताजमहल के लिए 156 करोड का प्रस्ताव
यूपी सरकार ने एक प्रेस नोट जारी करते हुए कहा कि प्रो- पुअर पर्यटन योजना के तहत ताजमहल और उससे जुड़े क्षेत्र के विकास के लिए 156 करोड़ रूपए का प्रस्ताव वर्ल्ड बैंक के पास प्रस्तावित हैं. इस योजना पर अगले तीन माह में स्वीकृति अपेक्षित है. इसके अलावा ताजमहल और आगरा किले के बीच शाहजहां पार्क और वॉक वे के पुनरुद्धार के लिए 22 करोड़ 66 लाख रूपए की परियोजना भी सम्मलित की गई है. पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने प्रेस कांफ्रेंस के बाद जो प्रेस रिलीज जारी की, उसमें भी ताजमहल के लिए किए जा रहे काम का जिक्र नहीं है। इसमें स्वदेश दर्शन स्कीम के तहत सीतापुर, वृंदावन,गोवर्धन, बरसाना, गोकुल, चित्रकूट, कुशीनगर, बुंदेलखंड, मिर्जापुर और सोनभद्र की प्रस्तावित योजनाओं की जानकारी दी गयी है। गोरखपुर, डुमरियागंज और देवीपाटन के विकास के लिए भी 139 करोड़ का प्रस्ताव है। पर ताजमहल के विकास से जुड़े कामों का कोई जिक्र नहीं किया गया है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Agra News Live: SP workers house arrest before march in Agra

आगरालीक्स… आगरा सहित जगह जगह सपा के संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ मार्च...

बिगलीक्स

Agra News Live: Rs 390, 51 KM Long Agra Jalesar road work start soon

आगरालीक्स ..Agra News: आगरा जलेसर रोड, जो टेढ़ी बगिया से मुड़ी का...

बिगलीक्स

Agra News Live: Permission granted to fell 10,743 trees in the Taj Trapezium Zone

आगरालीक्स…Agra News: ताज ट्रेपेजियम जोन में 10743 पेड़ काटने की मिली अनुमति,...

बिगलीक्स

Agra News Live: Three people, including wife and lover, were sentenced to life imprisonment in the murder case of Agra businessman Naresh

आगरालीक्स …Agra News : आगरा के चर्चित बिजनेसमैन नरेश ​हत्याकांड में पत्नी,...

error: Content is protected !!