आगरालीक्स…आगरा में झुलसा देने वाली गर्मी और लू से राहत देगी बारिश. दो दिन और लू का रेड अलर्ट, इसके बाद बारिश बदलेगी मौसम. जानिए आज का तापमान
आगरा में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है. दिन में लू चल रही है. 9 बजे के बाद से ही धूप के तेवर इतने सख्त हो जा रहे हैं कि धूप में ठहरना मुश्किल हो रहा है. वहीं अगर आप दोपहर 12 बजे से 4 बजे के बीच बाहर निकल रहे हैं तो धूप का तेज आपको झुलसा देगा. मौसम विभाग ने पहले ही 23 अप्रैल से 25 अप्रैल तक आगरा में भीषण गर्मी और लू का रेड अलर्ट जारी किया हुआ है. इसका असर आज देखने को मिल गया.आईएमडी के अनुसार गुरुवार को आगरा का अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के अनुसार अभी दो दिन और रेड अलर्ट है. इसके बाद बारिश राहत बनकर आएगी. आईएमडी का पूर्वानुमान है कि 26 अप्रैल् से 30 अप्रैल तक आगरा में बारिश होगी और इससे कुछ हद तक गर्मी से राहत भी मिलेगी.
Past 24 Hours Weather DataMaximum Temp(oC) (Recorded. on 23/04/26) 43.2
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 23/04/26) 24.3
Departure from Normal(oC) 0.8