आगरालीक्स… आगरा सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गंभीर मरीजों के इलाज में नयति मेडिसिटी, मथुरा क्रिटिकल केयर में नए आयाम छू रहा है। यहां आईसीयू, सीआईसीयू, पीआईसीयू, एनआईसीयू की सुविधा है। 24 घंटे डॉक्टरों की टीम मौजूद रहती है। मंगलवार को होटल पीएल पैलेस, संजय प्लेस में आयोजित प्रेसवार्ता में सीईओ मेडिकल डॉ आरके मनी ने कहा कि आईसीयू में सभी तरह के मरीजों का इलाज किया जाता है, लेकिन यह आईसीयू बीमारी के हिसाब से अलग अलग हों। जिस बीमारी का आईसीयू है उसमें उसी बीमारी के इलाज के एक्सपर्ट हों तो गंभीर मरीजों की जान बचाई जा सकती है। यह नयति मेडिसिटी में किया जा रहा है, यहां 351 में से 89 बेड आईसीयू के लिए हैं। नवजात, बच्चे, एक्सीडेंट, ह्रदय रोग सहित अन्य बीमारियों के लिए अलग अलग आईसीयू है। यही कारण है कि सवा साल में नयति मेडिसिटी पश्चिमी उत्तर प्रदेश का बेहतरीन हॉस्पिटल बन चुका है। जहां अत्याधुनिक सुविधाएं हैं तो इलाज करने वाले भी अनुभवी विशेषज्ञ हैं।
Leave a comment