आगरालीक्स ..आगरा में एक युवक ने 4 जी मोबाइल के लिए पत्नी की हत्या कर दी, युवक ने पत्नी को मोबाइल गिफ्ट किया था, अब उसे वापस मांग रहा था। इसे लेकर विवाद हो गया। युवक ने पत्नी की पिटाई लगा दी और दूसरे कमरे में सोने चला गया। सुबह आया तो पत्नी की मौत हो चुकी थी। युवती के परिजनों का आरोप है कि उसके पति ने 4 जी मोबाइल के लिए पीट पीटकर हत्या की है। उसके तीन बच्चे है, पुलिस ने आरोपी युवक को अरेस्ट कर लिया है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आगरा की विजय नगर कॉलोनी में मनीष टंडन अपनी पत्नी टीना और तीन बच्चे पारुल, लडडू और दीक्षा के साथ किराए के मकान में रह रहा था। मनीष ने 10 दिन पहले टीना को 4 जी मोबाइल खरीद कर दिया था। पिछले दो दिनों से मनीष अपनी पत्नी टीना से मोबाइल वापस मांग रहा था, उसके बदले में उसे एक हजार रुपये वाला सामान्य मोबाइल दे रहा था। इसे लेकर विवाद होने लगा। सोमवार रात को पति पत्नी में मोबाइल को लेकर विवाद हुआ। मनीष उसे एक हजार रुपये का मोबाइल देकर जी मोबाइल वापस मांग रहा था। आरोप है कि मनीष ने टीना की पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की छानबी में जुटी हुई है।
मोबाइल एडिक्शन के हो रहे शिकार
मनोचिकित्सकों का कहना है कि लोग अब मोबाइल एडिक्शन के शिकार हो रहे हैं, यह तेजी से बढ रहा और लोग चपेट में आते जा रहे हैं। मोबाइल एडिक्शन से पीडित लोग थोडी थोडी देर बाद मोबाइल चेक करते हैं। इंटरनेट बंद हो जाए या स्पीड कम हो तो बिचलित हो जाते हैं, उनके व्यवहार में भी बदलाव देखने को मिलता है। इस तरह के केस तेजी से बढे हैं और यह घातक होता जा रहा है। युवकों के साथ युवती और बच्चे भी मोबाइल एडिक्शन के शिकार हो रहे हैं।
Leave a comment