नईदिल्लीलीक्स… सरकारी ऑफिसों में लंच व टी ब्रेक के बाद वाई-ब्रेक भी होगा। अगले महीने से केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन में होगी बढ़ोत्तरी।
काम का बोझ और तनाव कम करने का प्रयास
सरकारी कार्यालयों में काम के बोझ और दबाव की वजह से कर्मचारियों का तनाव बढ़ जाता है। इसकी वजह से हाइपरटेंशन, मधुमेह जैसी बीमारियां घेर लेती हैं। ऑफिसों में अनुकूल माहौल बनाने और कर्मचारियों को तनाव मुक्त कर बढ़ाने के लिए रोजाना वाई-ब्रेक मिलेगा।
परेशान न हों- जनता का काम नहीं होगा प्रभावित
परेशान नहीं हों- यह ब्रेक लंच और टी ब्रेक से बिलकुल अलग होगा, जनता का इससे कामकाज प्रभावित नहीं होगा।
पांच मिनट का होगा वाई-ब्रेक
वाई-ब्रेक उनके काम जल्दी कराने में लाभदायक होगा और यह केवल पांच मिनट का होगा, जो कर्मचारियों के दिनभर के तनाव को कम करेगा और कार्यक्षमता बढ़ाने में सहयोग करेगा। यह सभी कार्यदिवस में होगा
केंद्र सरकार ने गाइड लाइन जारी की
वाई ब्रेक देने के लिए केंद्र सरकार ने गाइड लाइन जारी की है। आयुष मंत्रालय ने इस संबंध में सभी राज्यों को वाई-ब्रेक देने का आदेश जारी किया है। वाई-ब्रेक देने का समय संबंधित विभाग तय करेंगे।
वाई-ब्रेक में कैसे होगा तनाव कम
वाई-ब्रेक में सरकारी दफ्तरों में कर्मचारियों को योग की ट्रेनिंग दी जाएगी, जिसमें कंप्यूटर पर लंबे समय तक एक ही स्थान पर बैठकर काम करने, आंखों का तनाव आदि के लिए आंखों, कंधे, कमर और अन्य अंगों के लिए क्रियाएं कराई जाएंगी।
योग दिवस पर 21 जून को कार्यक्रम की तैयारी
योग दिवस पर 21 जून को इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाने की तैयारी की जा रही है। इसमें बड़ी संख्या में लोग हिस्सा ले सकेंगे।
केंद्रीय कर्मचारियों के चार भत्ते बढ़ेंगे
केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में अभी हाल ही में तीन प्रतिशत की बढ़ोत्तरी के बाद सरकार चार और भत्तों में जुलाई से बढ़ोत्तरी करेगी। डीए बढ़ने के बाद टीए और सीए बढ़ोत्तरी होगी। प्रोविडेंट फंड औऱ ग्रेचुएटी में भी बढ़ोत्तरी होना तय है। इस बंपर बढ़ोत्तरी से कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले होना तय है।