आगरालीक्स ….आगरा सहित तीन सेंटरों पर अग्निवीर के पंजीकरण की प्रक्रिया हुई पूरी, सबसे ज्यादा आगरा में 1.75 लाख अभ्यर्थियों ने कराया रजिस्ट्रेशन, युवाओं में अग्निवीर के तहत सेना में भर्ती होने का जोश और जुनून।
सेना में अग्निवीर के तहत भर्ती प्रक्रिया शुरू हो रही है। इसके लिए उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड के सेना भर्ती मुख्यालय
लखनऊ के अंतर्गत आने वाले पिथौरागढ़, मेरट और आगरा में आनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया तीन अगस्त को पूरी हो चुकी है। यूपी में आगरा सहित तीन जिलों में पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अभी तक चार लाख, 52 हजार, 402 पंजीकरण हुए हैं।

सबसे ज्यादा पंजीकरण आगरा में
अग्निवीर के लिए सबसे ज्यादा पंजीकरण आगरा में हुए हैं। आगरा में 1.75 लाख पंजीकरण किए गए हैं।
यूपी में अग्निवीर के लिए हुए पंजीकरण
आगरा -175218
मेरठ -164143
बरेली- 113041