आगरालीक्स.. आगरा का 14 सितंबर का प्रेस रिव्यू, छह महीने बाद रविवार को बाजार खुलने से 18 .5 करोड का कारोबार, पूर्व मंत्री अरिदमन पॉजिटिव, रिकॉर्ड 109 केस।

आगरा में 14 सितंबर को न्यूजपेपरों में प्रकाशित खबरें, यूपी में विशेष पुलिस दल एसएसएफ का गठन, बिना मजिस्ट्रेट की अनुमति ओर वारंट के केसी भी व्यक्ति को कर सकेंगे अरेस्ट, मुख्यालय लखनउ होगा और अपर पुलिस महानिदेशक स्तर का अधिकारी मुखिया होगा। बिना सरकार की इजाजत के कोर्ट भी नहीं ले सकेगा संज्ञान। कानपुर के कारोबारी र द्वारा महोबा के तत्कालीन एसपी पर रिश्वत मांगने के आरोप में कार्रवाई की गई थी, रिश्वत के आरोप लगाने के बाद कारोबारी मणिलाल को गोली मार दी गई थी उनकी मौत हो गई। भ्रष्टाचार में घिरे आईपीएस अधिकारियों पर कडी कार्रवाई की सिफारिश, पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश बाबू नहीं रहे। सात दिन में कोरोना सर्वाधिक केस भारत में, दुनिया की सबसे ज्यादा मौत भारत में, ठीक होने की दर भी सर्वाधिक। आक्सीजन पहुंचाने के लिए बनेंगे ग्रीन कॉरीडोर, आक्सीजन की कमी पर केंद्र ने दिखाई सख्ती, अमित शाह चिकित्सा जांच के लिए एम्स में भर्ती, प्रदेश में 17 नए रूट पर शुरू होगी विमान सेवाएं, चीन और कोरोना पर सरकार को घेरने की तैयारी, महामारी की चुनौती के बीच संसद का मानसून सत्र आज से, 23 विधेयक होंगे पेश, संसद के मानसून सत्र से पूर्व कई सांसदों को कोरोना, संसद परिसर को संक्रमण से बचाने के लिए चार हजार लोगों की हुई जांच, कोरोना की वैक्सीन मार्च तक आने की उम्मीद, हर्षवर्धन, उदृधव ठाकरे ने कहा कि मेरी चप्पी को कमजोरी ना मानें, अमेरिकी अखबार का खुलासा गलवान में मारे गए थे 60 चीनी सैनिक। कोरोना काल के बेरोजगारों को आधा वेतन। खुदरा महंगाई सीईए जल्द नीचे आएगी। नीट परीक्षा में 90 फीसद रही उपस्थिति। योग करें, च्यवनप्राश खाएं और पीएं हल्दी बाला दूध। 21 से शुरू हो जाएंगी संघ की शाखाएं। अफगानिस्तान में आसान नहीं अमन की राह, शांतिवार्ता के साथ बढे तालिबान के हमले।
अमर उजाला.. 6 महीने बाद रविवार अनलॉक, 18. 5 करोड रुपये का कारोबार
महज 30 दिन इस्तेमाल के बाद तीन करोड के स्कैनर कबाड
डॉ दीप्ति अग्रवाल की मौत के मामले में कानपुर, लखनउ, फीरोजाबाद में दबिश, आरोपी नहीं आए हाथ
दैनिक जागरण.. कोरोना के रिकॉर्ड 109 केस, एक की मौत, पूर्व कैबिनेट मंत्री अरिदमन सिंह पॉजिटिव, एसएसपी कैंप कार्यालय के पांच सिपाही संक्रमित
धौर्रा में नौ साल के बालक की हत्या करने के मामले में निरीक्षक निलंबित
रविवार अनलॉक होने से स्मारकों पर बढ गए पर्यटक
हिंदुस्तान कोरोना के मरीजों पर तीन दवाओं का एसएन में होगा ट्रायल
निजी अस्पतालों में आक्सीजन की किल्लत से संकट
21 सितंबर से ताजमहल खुलने के बाद शाहजहां ओर मुमताज की कब्र के दीदार पर संशय।
आगरा की खबरों से 24 घंटे जुडे रहने के लिए लॉग इन करें https://agraleaks.com/