आगरालीक्स.. आगरा में नीट में 13 हजार छात्र शामिल हुए, मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस में प्रवेश के लिए आगरा में 24 केंद्रों पर नीट आयोजित हुई।
आगरा में 24 केंद्रों पर नीट 2020 आयोजित की गई, एग्जाम कॉर्डीनेटर एसएस मिश्र ने बताया कि 24 केंद्रों पर 13489 अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होना था, इसमें से 12152 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। इस तरह 90 10 फीसद अभ्यर्थियों ने नीट 2020 दी।
जेईई मेंस के बाद नीट की परीक्षा
कोरोना संक्रमण के बीच जेईई मेंस के बाद नीट की परीक्षा हुई है, यहां भी कोरोना संक्रमण से बचान के लिए कडे इंतजाम किए गए, हाथ को सैनेटाइज करने के साथ ही थर्मल स्क्रीनिंग के बाद अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश दिया गया।