आगरालीक्स.. आगरा में नौ साल के उपदेश की किडनैप के बाद हत्या के मामले में इंस्पेक्टर निलंबित, डीएम प्रभु एन सिंह और एसएसपी बबलू कुमार बालक के घर पहुंचे, उन्हें 5 लाख रुपये की आर्थिक मदद का चेक दिया।
आगरा के एत्मादपुर के धौर्रा में रघुनाथ सिंह के आठ साल के बेटे उपदेश को मंगलवार को किडनैप कर लिया था, गुरुवार को उनके घर के पास ही भूसे के कमरे में बालक का शव मिला था, पुलिस ने शनिवार सुबह मुठभेड के बाद रघुनाथ सिंह के पडोसी वाहिद को अरेस्ट कर लिया। एसएसपी बबलू कुमार का कहना है कि वाहिद ने पूछताछ में जुर्म कुबूल लिया है। वाजिद को रुपयों की जरूरत थी। उसने उपदेश को किडनैप करने की प्लानिंग की, उसका साथ अरमान और अन्य लोगों ने दिया। मंगलवार को उसने चॉकलेट देने के बहाने बच्चे को उठाया। उसे जैसे ही वह बाड़े की ओर ले गया। वहां बेहोश करने की कोशिश कर रहा था। तब तक बालक शोर मचाने लग गया। खुद को फंसने के डर से उसने जूते के फीते से उपदेश का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। इस मामले में एसएसपी बबलू कुमार ने इंस्पेक्टर सलीम खान को परिजनों द्वारा हत्यारोपी पर शक जताने के बाद भी पूछताछ ना करने के आरोप पर निलंबित कर दिया।
5 लाख की आर्थिक मदद
डीएम प्रभु एन सिंह और एसएसपी बबलू कुमार रविवार को धौर्रा पहुंचे, पीडित परिवार को सांत्वना दी, इसके साथ ही 5 लाख का चेक दिया।