आगरालीक्स …आगरा का 16 मार्च का प्रेस रिव्यू, आगरा में पंचायत चुनाव में बदल जाएगा आरक्षण, जल्द जारी होगी नई सूची, थोक महंगाई दो साल के शीर्ष पर 4. 17 फीसद पहुंची।

आगरा में 16 मार्च को न्यूजपेपरों में प्रकाशित खबरें
हाईकोर्ट ने सरकार का फार्मूला किया खारिज, यूपी में पंचायत चुनाव में 2015 के आधार पर ही आरक्षण, 27 मार्च तक आरक्षण प्रक्रिया पूरी करने के आदेश, 25 मई तक पूरे कराए जाएं चुनाव। सीबीआई ने सेना भर्ती घोटाले में 7 सैन्य अधिकारियों सहित 23 पर दर्ज किया मुकदमा। आरटीजीएस और यूपीआई के जरिए लेते थे घूस। बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने सोशल मीडिया छोडा, विदेशमंत्री एस जयशंकर ने कहा ब्रिटेन में नस्लभेद से नहीं फेर सकते आंखें।
दिल्ली में 2008 में हुए बाटला हाउस मुठभेड में दोषी आईएम के आतंकी आरिज खान उर्फ जुनैद को इंस्पेक्टर की हत्या करने के मामले में फांसी की सजा। स्म्रति ईरानी पर आपत्ति जनक टिप्पणी करने वाले प्रो शहरयार अली को एसआर के कॉलेज की प्रबंध समिति ने किया निलंबित। अंबानी के घर के बाहर कार से विस्फोटक मिलने के मामले में पुलिस अधिकारी सचिन वाजे निलंबित। थोक महंगाई दो साल के शीर्ष पर 4 .17 फीसद पहुंची। पिछले 24 घंटे में रिकार्ड 26291 कोरोना के नए केस।

अमर उजाला फुलेरा दूज पर हाईवे से लेकर एमजी रोड पर घंटों जाम
हंगामे के बीच नगर निगम ने संजय प्लेस से हटाए अतिक्रमण, व्यापारियों ने किया विरोध, जनरेटर और सीढियां तोडने पर भडके।
सीवर लाइन के लिए हुई खोदाई में पांच दिन बाद धूल उडी तो नगर निगम कराएगा मुकदमा दर्ज।
दैनिक जागरण बैंकों की हडताल, 200 करोड का लेनदेन प्रभावित
होली तक हर रोज चलाई जाएंगी 500 बसें, 25 मार्च से चलेंगी बसें
5646 ने लगवाई कोरोना वैक्सीन, आज भी सभी केंद्रों पर लगेगी वैक्सीन

हिंदुस्तान एसपी क्राइम के कार्यालय से निरीक्षक, उप निरीक्षक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए कराई गई जांच से संबंधित फाइल चोरी।
एडीए ने बोदला में 50 करोड की 18 बीघा जमीन कराई मुक्त।
यमुना एक्सपेस वे पर एक अप्रैल से फास्टैग की सुविधा
अगले महीने से होंगे जीएसटी के विभागीय टैक्स आडिट
आगरा की खबरों से 24 घंटे जुडे रहने के लिए लॉग इन करें https://agraleaks.com/