आगरालीक्स ..आगरा में 20 अक्टूबर को न्यूजपेपरों में प्रकाशित खबरें, सडक मामले में आगरा नगर निगम के अवर अभियंता निलंबित। आगरा में पहले दिन 952 स्कूलों में 42450 बच्चे पहुंचे।
आगरा का 20 अक्टूबर का प्रेस रिव्यू
देश में वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट यानी ओडीओपी के पहले वर्चुअल बाजार में जुटे 35 देशों के खरीदार, सीएम योगी ने किया शुभारंभ, 700 से अधिक शिल्पियों व विक्रेताओं ने लगाए स्टॉल। सीएए यानी नागरिकता संशोधन कानून जल्द लागू होगा।
हापुड के गढ में दो महीने पहले छह साल की बच्ची के साथ दरिंदगी करने वाले को अंतिम सांस लेने तक कैद, 22 दिन में सुनाई सजा। श्री बांके बिहारी मंदिर खुलवाने के लिए कोर्ट पहुंचे तीन भक्त, दो याचिकाएं दाखिल।
महिला मंत्री पर कमलनाथ की अभद्र टिप्पणी, विवाद बढने पर जताया खेद, सीएम शिवराज का मौन व्रत।
चीन का विरोध दरकिनार, मलाबार युदृधाभ्यास में बंगाल की खाडी अरब सागर में ताकत दिखाएंगे भारत, अमेरिका, जापान और आस्ट्रेलिया। पूर्वी लदृदाख में पकडे गए चीनी सैनिक को लौटाएगा भारत।
754 करोड की कर्ज धोखाधडी के मामले में बसपा के विधायक विनय शंकर तिवारी के ठिकानों पर सीबीआई के छापे।
तीसरे दिन भी आठ लाख से कम सक्रिय केस। संक्रमण की दर गिरी।
सीएम योगी ने कहा सामुदायिक शौचालयों का संचालन महिलां करेंगी , यूपी में दो दिनों में 14 को फांसी और 20 को उम्रकैद की सजा।
पीएम मोदी ने कहा कोरोना वैक्सीन बनाने के अगले चरण में देश।
नवंबर में खुलेंगे केंद्रीय और नवोदय विद्यालय,
राजस्थान के आगे चेन्नई पस्त, सात विकेट से जीता राजस्थान। आज का मैच पंजाब और दिल्ली के बीच।
अमर उजाला आज और कल पांच लाख लोगों को नहीं मिलेगा पानी, सिकंदरा और जीवनीमंडी में पानी के लिए भटकते रहे लोग।
एक सडक के दो टेंडर मामले में नगर निगम के अवर अभियंता पीएस निरंजन निलंबित।
आगरा में किसी भी धर्मस्थल केा खोलने की अनुमति नहीं

दैनिक जागरण
चौकी के पास शराब के ठेके के मैनेजर की गोली मारकर हत्या, सात लाख कैश लूटा।
कोरोना से एक की मौत, 45 नए केस
जैन दादाबाडी में खोदाई के दौरान कमलनुमा प्राचीन शिला मिली।
हिंदुस्तान आईएसबीटी पर एक लेन बंद होने से लगा रहा जाम
कार में आईपीएल का सटटा लगाते छह बुकी अरेस्ट
सात महीने के बाद चक्की पाट में सोमवार को लगी हाट

आगरा की खबरों से 24 घंटे जुडे रहने के लिए लॉग इन करें https://agraleaks.com/