Monday , 20 April 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra 30th September Press Review #agra
टॉप न्यूज़बिगलीक्सयूपी न्यूज

Agra 30th September Press Review #agra

94

आगरालीक्स.. आगरा का 30 सितंबर का प्रेस रिव्यू, अनलॉक 5 की गाइडलाइन में स्कूल सिनेमाघरों के लिए गाइड लाइन, एक अक्टूबर से कई बदलाव.

आगरा में 30 सितंबर को न्यूजपेपरों में प्रकाशित खबरें। अयोध्या में ढांचा विध्वंस पर फैसला आज, छह दिसंबर 1992 को ढहाए गए विवादित ढांचा मामले में 28 चाल तक चली सुनवाई, सीबीआई के विशेष न्यायाधीश सुनाएंगे आडवाणी, जोशी, कल्याण, उमा और कटियार सहित 32 आरोपियों पर फैसला। 49 आरोपी बनाए गए, 17 की हो चुकी है मौत, श्रीक्रष्ण ​विराजमान की याचिका पर निर्णय आज, एम्स की रिपोर्ट में कहा गया सुशांत को नहीं दिया गया था जहर, एलआईसी का 25 फीसद हिस्सा बेचेगी सरकार, नहीं बच सकी हाथरस की बिटिया, दिल्ली से लखनउ तक भडका गुस्सा। 16 दिन तक दुष्कर्म से तडपती रही दुष्कर्म पीडिता, दिल्ली में इलाज के दौरान मौत, शरीर के कई हिस्सों में लकवा, कई हडडी टूटी थी, डॉक्टर बोले पीडिता के साथ नृशंसता, देश भर में प्रदर्शन, विपक्ष ने यूपी सरकार को घेरा। क्रषि कानून पर पीएम मोदी ने विपक्ष को घेरा, कहा काली कमाई का एक और जरिया बंद, इसलिए विरोध, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा ​किसानों को कमजोर करना है नए कानूनों का लक्ष्य। चीन के पैंतरे पर करारा जवाब, भारत ने कभी 1959 की एलएसी नहीं स्वीकारी, भारतीय विदेश मंत्रालय ने आपत्ति जताते हुए दी नसहीत, एलएसी की एकतरफा व्याख्या करने से बचे चीन। टूंडला समेत यूपी विधानसभा की सात सीटों पर उपचुनाव तीन नवंबर को। 10 नवंबर को आएगा परिणाम। सर्वे, देश की 6 6 पफीसद आबादी कोरोना संक्रमित, उप राष्ट्रपति वैंकेया नायडू भी कोरोना संक्रमित। मुकेश अंबानी नौवें वर्ष भी सबसे अमीर भारतीय। एक अक्टूबर से होंगे कई अहम बदलाव। वायु सेना प्रमुख ने कहा चीन से न युदृध की स्थिति ना शांति के हालात, जापान में होगी क्वार्ड देशों की बैठक, छह अक्टूबर को ​टोक्यो में मिलेंगे, भारत, अमेरिका, जापान और आस्ट्रेलिया के विदेश मंत्री। सनराइजर्स ने चखा जीत का स्वाद, हैदराबाद ने दिल्ली को 15 रन से हराया।

अमर उजाला आगरा में धार्मिक स्थलों को खोलने पर आज प्रशासन ले सकता है निर्णय, मंदिरों में तैयारी
देह व्यापार की सरगना सहित आठ पर गैंगस्टर, विदेशी युवतियों को होटल में सप्लाई करने के मामले में कार्रवाई
मोबाइल एप से लगा रहे थे आईपीएल का सटटा, ​ब्रज विहार कमला नगर से प​कडे गए तीन आरोपियों को भेजा जेल, कमला नगर में 20 से अधिक सटोरिए सक्रिय।

दैनिक जागरण कोरोना से दो और मौत, 73 नए संक्रमित, एसएन के डॉक्टर भी पॉजिटिव
एमए अर्थशास्त्र के सातवें प्रश्नपत्र की परीक्षा अब छह अक्टूबर को

हिंदुस्तान हाथरस की बिटिया की मौत पर आगरा में उबाल, सडकों पर उतरे लोग
हॉस्पिटल में अवैध मेडिकल स्टोर चलाने पर कार्रवाई, 20 हजार की दवाएं जब्त
कोचिंग सेंटर में छात्रों की सूचना पर पहुंची पुलिस, आवास विकास का मामला

आगरा की खबरों से 24 घंटे जुडे रहने के लिए लॉग इन करें https://agraleaks.com/

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Rs 100 crore sale on Akshaya Tritiya in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में अक्षय तृतीया पर आज भी मंदिरों में...

बिगलीक्स

Agra Live News: JEE Mains 2026 result may declare Today

आगरालीक्स…Agra News: देश भर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए जेईई...

बिगलीक्स

Agra Live News: Dhaba Owner lodge FIR against History Sheeter Monu Yadav in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में जेल से छूटते ही हिस्ट्रीशीटर मोनू यादव ने...

बिगलीक्स

Agra Live News: Heat waves start in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में आज से लू का अलर्ट, भीषण गर्मी, जानें...

error: Content is protected !!