आगरालीक्स.. आगरा में आज पुलिस अलर्ट है, चैकिंग की जा रही है। आज 28 साल पुराने अयोध्या विवादित ढांचा विध्वंस में फैसला आएगा।
छह दिसंबर 1992 को ढहाए गए विवादित ढांचा मामले में 28 चाल तक सुनवाई चली,आज सीबीआई के विशेष न्यायाधीश सुनाएंगे आडवाणी, जोशी, कल्याण, उमा और कटियार सहित 32 आरोपियों पर फैसला। इस मामले में 49 आरोपी बनाए गए थे, इसमें से 17 की हो चुकी है।
आगरा में अलर्ट
अयोध्या विवादित ढांचा विध्वंस मामले में फैसला आना है, इसे लेकर आगरा में अलर्ट किया गया है, पुलिस टीम लगाई गईं हैं, एलआईयू भी सक्रिय है, जगह जगह चैकिंग की जा रही है।