आगरालीक्स.. आगरा में बैंक संबंधी काम समय से कर लें, अक्टूबर में 10 दिन बैंक बंद रहेंगे।

एक अक्टूबर से त्योहारी सीजन शुरू हो रहा है। ऐसे में अक्टूबर में 10 दिन बैंक बंद रहेंगे, इसमें चार रविवार, दूसरा और चौथा शनिवार सहित छह दिन बैंक बंद रहेंगी। इसके साथ ही दो अक्टूबर को गांधी जयंती हैं, 24 अक्टूबर का महानवमी है और 25 को दशहरा है। इसके साथ ही 30 अक्टूबर को बारावफात है। इस तरह अक्टूबर में 10 दिन की छुटटी है।