आगरालीक्स…हाथ पर लिखा ‘अजीत’ ही निकला ‘काजल’ का कातिल. टैंक चौराहा के पास नाले के अंदर मिली थी युवती की डेडबॉडी…हत्या का सनसनीखेज खुलासा
27 मई को टैंक चौराहा पर नाले की सफाई के दौरान एक बोली के अंदर युवती की डेडबॉडी मिली थी. युवती का शव पुराना था और बदबू आ रही थी, पुलिस ने जब शव को देखा तो उसके हाथ पर ‘अजीत’ नाम लिखा हुआ था. इस एक पहचान से पुलिस युवती की शिनाख्त करने में जुट गई. हाथ पर लिखे नाम को सोशल मीडिया पर भेजा गया. जगह—जगह पोस्टर चिपकाए गए. आखिरकार युवती की शिनाख्त हुई. पुलिस ने अब इस हत्याकांड का जो खुलासा किया है वो काफी चौंकाने वाला है.
युवती का नाम काजल था कि सदर के मोहनपुरा की रहने वाली थी. बताया गया कि काजल शादीशुदा थी और उसकी ससुराल बरहन में थी. मायके में उसके प्रेम संबंध पड़ोस के रहने वाले अजीत के साथ थे. चार महीने पहले युवतीर उसके साथ घर से भाग निकली और मोहनपुरा में आकर रहने लगी. प्रेम संबंधों की जानकारी होने पर परिवारीवालों की मोहल्ले में बदनामी हो रही थी जिस पर अजीत और काजल शाहगंज स्थित एक मकान पर किराए पर रहने लगे.

बताया जाता है कि इस दौरान अजीत को काजल पर कुछ शक हुआ क्योंकि उसे लगा कि काजल किसी दूसरे युवक से भी संबंध रखने लगी है. इसको लेकर दोनों के बीच झगड़े होने लगे. 22 मई की रात भी इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ. इस पर काजल ने आत्महत्या करने के लिए अपने गले में दुपट्टा डाल लिया, गुस्से में आए अजीत ने उसका दुपट्टा गले में जोर से कस दिया जिससे उसकी मौत हो गई.
अजीत ने इसके बाद काजल के शव को ठिकाने पर लगाने की योजना बनाई. उसने अपने परिचित एक कबाड़ी के यहां से ठेला किराए पर लिया और उससे ही एक बोरा लेकर उसमें काजल के शव को रखा. बाद में एक वह साथी युवक को बहाने से सामान रखने के लिए बुलाकर टैंक चौराहा लेकर आया. यहां उसने शव को नाले में फेंक दिया और उसके बाद वहां से फरार हो गया. पुलिस ने आरोपी अजीत को अरेस्ट कर लिया है.