आगरालीक्स…. नगर निगम चुनाव के दूसरे चरण में मथुरा में 41 .36 फीसद मतदान हुआ है। मथुरा की नगर पंचायत सौंख में रिकॉर्ड 80 19 मतदान हुआ है।
नगर निगम चुनाव के दूसरे चरण में रविवार सुबह 7 30 बजे से शाम पांच बजे तक मथुरा में मतदान हुआ। नगर निगम मथुरा में अभी बना है, यहां पहली बार मतदान हुआ, मतदान फीसद कम रहा है। मथुरा नगर निगम में शाम पांच बजे तक 41.36 मतदान हुआ। मेयर पद के लिए आठ प्रत्याशियों सहित अध्यक्ष पद के 151 प्रत्याशी शामिल हैं। जिले में मथुरा-वृंदावन नगर निगम और कोसीकलां नगर पालिका और 13 नगर पंचायतों के लिए मतदान हुआ।
यहां के लिए हुआ मतदान
मथुरा नगर निगम के लिए पहली बार मतदान हो रहा है। इसमें 6.20 लाख मतदाता हैं। जनपद के सभी 15 निकायों में 1358 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। इसमें 151 अध्यक्ष पद के प्रत्याशी भी शामिल हैं, जिसमें आठ मेयर के दावेदार हैं। इसके अलावा सभासद पद के लिए प्रत्याशियों की संख्या 1207 है, जिसमें 521 निगम के पहले पार्षद की लाइन में हैं।
नगर निगम 12 बजे 5 बजे
नगर निगम-मथुरा 25 41.36
123 चरण-2 मथुरा नगर पालिका परिषद्-कोसी कलॉं 25.64 59.26
124 चरण-2 मथुरा नगर पंचायत-गोकुल 32.5 80.76
125 चरण-2 मथुरा नगर पंचायत-गोवर्धन 27 59.4
126 चरण-2 मथुरा नगर पंचायत-चौमुहॉं 28.8 66.87
127 चरण-2 मथुरा नगर पंचायत-छाता 31 65.5
128 चरण-2 मथुरा नगर पंचायत-नन्दगॉंव 28.15 65.9
129 चरण-2 मथुरा नगर पंचायत-फरह 29.87 71.59
130 चरण-2 मथुरा नगर पंचायत-बरसाना 30.5 70.7
131 चरण-2 मथुरा नगर पंचायत-बल्देव 27 67.71
132 चरण-2 मथुरा नगर पंचायत-बाजना 33 76.83
133 चरण-2 मथुरा नगर पंचायत-महावन 30 72.94
134 चरण-2 मथुरा नगर पंचायत-राधाकुण्ड 31 67.06
135 चरण-2 मथुरा नगर पंचायत-राया 23 66.31
136 चरण-2 मथुरा नगर पंचायत-सौंख 32.28 80.19